Noida: कोहरा की वजह से नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, चालकों के सामने छाई धुंध और टकराते हुए चले गए वाहन
इस बार शनिवार को पहली बार पड़े कोहरा की वजह से ईस्टर्न पेरिफेरल पर हादसा हुआ। घटना में 15 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हुए और दस से अधिक लोग घायल हुए थे।

दादरी कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर कोट गांव के पास घने कोहरा की वजह से रविवार को एक हादसा हुआ। छह वाहन आपस में टकराने से कई लोग मामूली रुप से घायल भी हो गए। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। जबकि कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।
दादरी की तरफ से सिकंदराबाद की तरफ जाते समय एक कार ने पीछे से दूसरी में टक्कर मार दी। उसके बाद एक कर एक छह वाहन आपस में भिड़ गए। उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को सड़क से हटाया गया। सभी वाहन चालकों व यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
इस बार शनिवार को पहली बार पड़े कोहरा की वजह से ईस्टर्न पेरिफेरल पर हादसा हुआ। घटना में 15 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हुए और दस से अधिक लोग घायल हुए थे। अब रविवार को हुए हादसे के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कोहरा की वजह से सामने दिखाई नहीं दे रहा था। जबकि वाहनों की रफ्तार बेहद कम थी। उसके बाद भी यह हादसा हुआ। दादरी कोतवाली प्रभारी का कहना है कि हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई है। किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।




