Noida: अखिलेश का BJP पर तंज, गंगा की सफाई तो नहीं की…पर कर दिया बजट साफ, SP आई तो नोएडा में होेगा खेल का बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर
अखिलेश यादव ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में हो रहे सभी गैरकानूनी कामों में भाजपा के लोग शामिल हैं। कफ सिरप से जुड़े मामले पर अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बुधवार को स्वर्गीय जगत सिंह भाटी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार को बिसरख पहुंचे। अखिलेश यादव ने क्रिकेट मैच के जरिए भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एसआईआर के जरिए एनआरसी का काम करवा रही है। एसआईआर वोट जुड़वाने के लिए नहीं कटवाने के लिए हो रहा है। जिस मैपिंग ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा है। वह बड़े उद्योगपति शामिल है।
अखिलेश यादव ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में हो रहे सभी गैरकानूनी कामों में भाजपा के लोग शामिल हैं। कफ सिरप से जुड़े मामले पर अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में न्याय बुलडोजर दिला रहा है, लेकिन कफ सिरप मामले में बुलडोजर का ड्राइवर चाबी लेकर चला गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में शामिल सभी लोग एक ही जाति के हैं और एसटीएफ में भी वही लोग हैं, इसलिए कार्रवाई नहीं होगी।
अखिलेश यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव पर कहा कि दुनिया के कई बड़े देशों में बैलेट पेपर से चुनाव होते हैं। भारत देश में भी बैलट पेपर पर चुनाव होने चाहिए। बिसहाड़ा गांव में आरोपियों से केस वापसी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री अपने गंभीर मामलों को वापस ले सकते हैं, तो वह किसी के मुकदमे भी वापस कर सकते हैं।
सरकार आई तो नोएडा होगा प्रदूषण मुक्त
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार में नोएडा में खेल की बेहतर सुविधाएं थी। अफगानिस्तान ने अपनी क्रिकेट टीम को लखनउ की जगह नोएड में बनाया था। लेकिन अब क्रिकेट की वह सुविधा मौजूद नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह जब नोएडा आ रहे थे तो पेड़—पौधों की पत्तियों पर धूल जमी हुई है। एक्यूआई बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बुलंदशह में काली नदी है। वेस्ट यूपी की गदंगी कन्नौज तक जाती है और गंगा में गिरती है। सरकार ने गंगा की सफाई तो नहीं की, लेकिन बजट साफ कर दिया।
किसानों की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा
किसान सभा ने अखिलेश यादव को एक ज्ञापन सौंपा। अखिलेश यादव को गौतमबुद्ध नगर के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया गया व उनसे आग्रह किया गया कि वह किसानों के मुद्दों को लोकसभा में उठाएं व प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करें।




