Noida: राष्ट्रपति और संयुक्त राष्ट्र के SDG आवार्ड से सम्मानित एथलीट की छवि धूमिल करने की कोशिश, डोप टेस्ट पर साधा निशाना
साइबर उत्पीड़न और मानहानि से परेशान खिलाड़ी ने बीटा-2 कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि लंबे समय से सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों पर उनके खिलाफ झूठी, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक सामग्री प्रसारित की जा रही है।

संयुक्त राष्ट्र से एसडीजी आवार्ड और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रय पैरा एथलीट खिलाड़ी सुवर्णा राज ने दो पर छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। इस मामले में दो पैरा एथलीट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें से एक रग्बी प्लेयर भी है।
साइबर उत्पीड़न और मानहानि से परेशान खिलाड़ी ने बीटा-2 कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि लंबे समय से सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों पर उनके खिलाफ झूठी, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक सामग्री प्रसारित की जा रही है। पिछले कई महीनों से उनके और अन्य पैरा खिलाड़ियों के खिलाफ ई-मेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से लगातार झूठी शिकायतें की जा रही थीं। उनका उद्देश्य छवि को नुकसान पहुंचाना है। साथ ही उनके खेल जीवन में बाधा डालना था।
इस संबंध में 3 जून 2026 को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन थाना पुलिस की ओर से लंबे समय तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर को ई-मेल के जरिए मामले की जानकारी दी। सेक्टर चाई-5 की पार्क व्यू-2 निवासी सुवर्णा राज ने बताया कि उनपर डोप जैसे आरोप लगाए गए। इसके लिए आरोपियों ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से लगातार झूठी शिकायतें की गई।उन्हें 2014 में भारत के राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय पुरस्कार और 2024 में इटली में संयुक्त राष्ट्र की तरफ से एसडीजी एक्शन आवार्ड से सम्मानित किया गया था।




