Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच हिंडन पुल पर सड़क निर्माण की रफ्तार धीमी, प्राधिकरण ने किया था यह दावा
हिंडन पुल पर सड़क मरम्मत का कार्य लगभग 45 दिनों में पूरा करना है। आज लगभग एक महीना बीत चुका है।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा जोड़ने वाले हिंडन पुल के सड़क की मैस्टिक का कार्य को शुरू हुए एक माह बीत चुकी है। लेकिन अभी तक निर्धारित समय में पूरा नहीं होता दिखाई दे रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से हिंडन पुल के पास सड़क दोनों तरफ टूटी हुई है। जिसका मरम्मत कार्य शुरू किया गया था। आठ जून को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने समय सीमा 45 दिन तय की थी। इस मार्ग के जरिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच दूरी ओर सिमट जाएगी।
हिंडन पुल पर सड़क मरम्मत का कार्य लगभग 45 दिनों में पूरा करना है। आज लगभग एक महीना बीत चुका है। लेकिन अभी तक 20 प्रतिशत ही काम हुआ है। ऐसे में अभी ओर समय लग सकता है। प्राधिकरण किस आधार पर समय-सीमा का अनुमान लगाता है। चार मूर्ति अंडरपास पहले से ही तय समय से काफी पीछे चल रहा है। अब हिंडन पुल की धीमी गति से चल रही मरम्मत ने स्थिति और भी बदतर कर दी है।
शाम के समय आए दिन पार्थला गोलचक्कर से चार मूर्ति तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है और लोगों का 20–30 मिनट या उससे अधिक समय सिर्फ इसी रास्ते को पार करने में निकल जाता है। समय पर काम पूरा करना संभव नहीं था, तो जनता को अव्यावहारिक समय-सीमा बताने के बजाय वास्तविक स्थिति बतानी चाहिए।



