×
Uncategorized

Noida: शिवालिक होम्स सोसाइटी पर यूपीसीडा का बड़ा एक्शन, फ्लैट किए सील

यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि सूरजपुर साइट सी के डिजाइन आर्क इंफ्रास्ट्रक्चर के ई-होम्स प्रोजेक्ट 1.4 करोड़ रुपये बकाया है।

उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के अधीन आने वाले नौ ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट में 400 करोड़ से ज्यादा के बकाया है। आठ हजार से ज्यादा खरीदारों की फ्लैट रजिस्ट्री तक अटकी पड़ी हैं। इस मुद्दे को लेकर होम्स बायर्स की लगातार शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए यूपीसीडा ने बड़ा एक्शन लिया है। बुधवार को सूरजपुर साइट सी एरिया की शिवालिक होम्स सोसाइटी के बिल्डर पर एक करोड़ 89 लाख रूपये लीज डीड का बकाया होने के चलते यूपीसीडा ने दस फ्लैट को सील करके नोटिस चस्पा किया है।

यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि सूरजपुर साइट सी के डिजाइन आर्क इंफ्रास्ट्रक्चर के ई—होम्स प्रोजेक्ट 1.4 करोड़ रुपये बकाया है। यही हाल शिवालिक होम्स प्रोजेक्ट (कॉसमॉस इंफ्रा इस्टेट प्राइवेट लिमिटेड) का है। यहां के निवासी कम्पलीशन सर्टिफिकेट के लिए इंतजार कर रहा है। 420 में से 241 फ्लैट डिलीवर हो चुके है, जबकि,बिल्डर प्रबंधन पर यूपीसीडा का एक करोड़ 89 लाख रुपये लीज डीड बकाया है। कई बार बिल्डर प्रबंधन को नोटिस जारी किए गए है,साथ ही बकाया न देने पर आरसी जारी की गई। उन्होंने बताया कि सोसायटी के डी टावर में सात फ्लैट और ए टावर के तीन फ्लैट सील किए है। इस तरह की कारवाई लगातार आगे भी बिल्डरों पर जारी रहेगी।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close