×
crimeनोएडानोएडा वेस्ट

Noida Big Breaking : युमना में डूबकर जीजा-साले की मौत, पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर निकलवाए शव

नोएडा: सेक्टर 126 थाना क्षेत्र के गांव असगरपुर के रहने वाले दो लोग रविवार शाम यमुना में नहाते समय डूब गए। नदी के पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गयी। मरने वाले दोनों जीजा-साले है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

यूपी के हरदोई के रहने वाला राजकुमार गांव असगरपुर में परिवार के साथ रहता हैं। उसके पास उसका साला शिवम भी रहता था। शिवम बिहार का रहने वाला है। दोनों नोएडा में लंबे समय से मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार शाम दोनों यमुना में नहाने गए थे। नहाने गए दोनों जीजा साले काफी देर तक नहीं लौटे तो चिंता हुई। परिजनों ने यमुना किनारे जाकर देखा तो उनके कपड़े और चप्पल किनारे प। थे। परिजनों ने यमुना किनारे पानी में जाकर तलाश की, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनो ने रात में इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी अजय चाहर ने बताया कि जानकारी मिली है कि शाम में शराब पीकर दोनों स्नान करने यमुना नदी में चले गए थे। गहरे पानी में जाने से डूब गए और दोनों की मौत हो गई।

Keshav Panchal

Tags

Related Articles

Back to top button
Close