Noida: नोएडा हिंसा में साजिश पर बड़ा खुलास!’देश विरोधी ताकतें इसमें शामिल’
जांच में सामने आया है कि 50 एक्स हैंडल के जरिए हिंसा के लिए उकसाया गया। जिनके खिलाफ पुलिस जांच में जुट गई है।

श्रमिकों के वेतन बढ़ोतरी के बाद भी मंगलवार को हिंसक प्रदर्शन हुआ। श्रमिकों के साथ पुलिस की झड़पें भी हुई। पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस तरह पुलिस को सोमवार को निशाना बनाया गया, उसी तरह मंगलवार को भी हरकत की गई। हालांकि, पुलिस अभी तक 300 से अधिक उपदवियों की गिरफ्तारियां कर चुकी है। अभी और भी चिहिन्नत किए जा रहे है। जांच में सामने आया है कि 50 एक्स हैंडल के जरिए हिंसा के लिए उकसाया गया। जिनके खिलाफ पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि किसी बड़े संगठन से तो नहीं जुटे है।
इसी बीच सीएम योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर का बड़ा बयान सामने आया है। राजभर ने कहा कि प्रदर्शन पर कहा कि पूरी घटना में बड़ी साजिश की बू आ रही है। कुछ देश विरोधी ताकतें इसमें शामिल हो सकती हैं। यूपी में तेजी से हो रहे औद्योगिक विकास और निवेश से कुछ ताकतें खुश नहीं हैं। माहौल खराब करने की कोशिश कर रही हैं। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हमेशा से श्रमिकों के हित में काम करती रही है। श्रमिकों ने अधिकारियों के सामने बात रखी तो सरकार ने मजदूरों के वेतन में 21 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का फैसला लिया। उसके बाद भी श्रमिकों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के पीछे जो भी लोग हैं, उनका श्रमिकों के हितों से कुछ लेना देना नहीं है।
सोमवार को मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नोएडा हिंसा को सुनियोजित बताया था। उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश प्रगति के पद पर आगे बढ़ रहा है, लेकिन कुछ लोग इसके खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के श्रमिकों से अपील की कि वे औद्योगिक अशांति फैलाने वालों से सावधान रहें और उनके प्रयासों को किसी भी कीमत पर सफल न होने दें। डबल इंजन सरकार विकास व विरासत की यात्रा को मजबूती से आगे बढ़ा रही है, जिसमें श्रमिकों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को केंद्र में रखा गया है। सरकार एक ओर जहां आधुनिक तकनीक, रोजगार और निवेश को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी ओर कानून व्यवस्था और श्रमिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम ने भरोसा दिलाया कि औद्योगिक विकास के साथ सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित रहेगी, ताकि प्रदेश में शांति, स्थिरता और समृद्धि का वातावरण बना रहे।




