×
crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाहेल्थ

Noida Breaking News: नोएडा में बन रहा था नकली फ़ूड सप्लीमेंट, फिट रहने के चक्कर में हज़ारों लोग कर चुके है सेवन, अब नोएडा पुलिस ने पकड़ी फर्जी सप्लीमेंट बनाने की फ़ैक्ट्री, तीन आरोपी भी दबोचे

नोएडा: आज के इस आधुनिक दौर में हर कोई खुद को फिट रखना चाहता है और खुद को फिट रखने के लिए वो कई तरह के फ़ूड सप्लीमेंट का सेवन करता है। नोएडा पुलिस ने एक ऐसी फ़ैक्ट्री पर छापा मारा, जहां नकली सप्लीमेंट बन रहा था और लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा था। पुलिस ने फ़ैक्ट्री के मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और करोड़ों की कीमत का नकली माल पकड़ा है।
आज के दौर में जिम और योगा क्लास ट्रेंड में हैं अधिकार लोग जिम जाते हैं पर कई बार आपको फिटनेस ट्रेनर आपके शरीर के हिसाब से प्रोटीन, सप्लीमेंट लेने को कहता है। इससे आपके शरीर को तुरंत बूस्टनेस मिलती है। अधिकतर जिम करने वाले वाले लोग सप्लीमेंट जरूर लेते है। पर आपके लिए जानना जरूरी ये है कि वो सही है या नहीं। नोएडा पुलिस ने एक ऐसी ही फर्जी फूड सप्लीमेंट बनाने वाली फेक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इसमें नकली सप्लीमेंट बनाने वाले तीन लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक करोड़ का नकली सप्लीमेंट व प्रिंट करने वाली मशीन पुलिस ने बरामद की है।

 

ये लोग पिछले तीन महीने से नकली प्रोटीन बनाने की फेक्ट्री चला रहे थे। पुलिस ने जो सप्लीमेंट पकड़ा है वो जिम करने वाले युवाओं के लिए घातक है। ये लोग ओरिजनल रेपर लगाकर डब्बे में नकली सप्लीमेंट पेक करके उसे मार्किट में बेचते थे।पुलिस ने अमित, अजय और रोशन को मौके से गिरफ्तार किया है। फेक्ट्री को लीड करने वाला मुख्य आरोपी यश मौके से फरार होने में कामयाब हो गय। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। ये लोग सेक्टर 63 में इस फैक्ट्री को चला रहे थे।

Keshav Panchal

Tags

Related Articles

Back to top button
Close