×
Uncategorized

Noida: अनूठा होगा छठ पर्व, व्रत रखनी महिलाओं पर होगी फूलों की वर्षा, कन्नौज का इत्र फैलाएगा खुशबू

श्री छठ पूजा महोत्सव के आयोजक छठ 25 अक्तूबर को नहाय-खाय के साथ प्रारंभ होगा और 28 अक्तूबर को उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

दादरी के आमका रोड पर पंडित त्रिलोक चंद्र वत्स के खेत में छठ व्रतियों के लिए अस्थायी तालाब को अंतिम रुप दिया जा रहा है। जहां दादरी और आस—पास कालोनियों में रहने वाले हजारों पूर्वांचल के लोग सूर्य को अध्र्य देकर छठ का व्रत शुरू करेंगे। इसके अलावा सेक्टर-75 में छठ घाट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। सूर्यदेव पूजा समिति नोएडा के अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि छठव्रतियों के लिए गोल्फसिटी में 60 फीट लंबा, 25 फीट चौड़ा और 4 फीट गहरा छठ घाट का निर्माण जोरों से चल रहा है।

श्री छठ पूजा महोत्सव के आयोजक छठ 25 अक्तूबर को नहाय-खाय के साथ प्रारंभ होगा और 28 अक्तूबर को उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। छठव्रतियों द्वारा पारण के पश्चात चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो जाएगा। शहर के प्रमुख स्थल ग्रेनो के गौर सिटी के लेक व्यू पार्क और चेरी काउंटी सोसाइटी के सामने में नेफोवा घाट पर छठ पूजन का बड़ा आयोजन किया जा रहा है। नेफोवा छठ घाट पर पहले दिन गायक स्वाति मिश्रा भजनों की प्रस्तृति देंगी। नेफोवा के अभिषेक कुमार ने बताया कि इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

महिलाओं पर होगी ड्रोन से फूलों की वर्षा
छठ का व्रत करने वाली महिलाओं पर ड्रोन से फूलों की वर्षा होगी। जिसके लिए दो ड्रोन की व्यवस्था की गई है। गौर सिटी के लेक व्यू पार्क में भी छठ पूजा का बड़ा आयोजन किया जा रहा है। गौर सिटी छठ पूजा समिति द्वारा करीब 250 महिलाओं के घाट पर खड़े होने की व्यवस्था की गई है। 27 अक्टूबर को संध्या में बिहार की मशहूर गायिका साधना को बुलाया गया है।

कन्नौज के गुलाब जल
नेफोवा छठ घाट पर पहले दिन संध्या में गायक स्वाति मिश्रा अपनी मधूर आवाज में लोगों को भजन और छठ गीत सुनाएंगी। दोनों घाटों में गंगाजल भरा जाएगा, जिसमें कन्नौज से मंगाया हुआ इत्र मिलाया जाएगा। वहीं, और भी कई विशेष इंतजाम छठ पूजा को देखते हुए किए गए हैं।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close