×
Uncategorized

Noida: दावा-9 साल में माफियाओं की कमर तोड़ते हुए जब्त की 4000 करोड़ की संपत्ति, 18 लाख महिलाएं बनी ‘लखपति दीदी’

कानून व्यवस्था के क्षेत्र में जीरो टोलेरेंस नीति अपनाते हुए 4000 करोड़ से अधिक की माफिया से संपत्ति जब्त की या फिर ध्वस्त की गई है। 53 संगठित अपराधी गिरोहों का उन्मूलन किया गया।

प्रदेश सरकार के 9 साल पूरे होने पर शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुशासन, सुरक्षा और विकास के क्षेत्र में अहम कार्य किए है। 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार प्रदेश में सुरक्षा, सुशासन एवं विकास की नई यात्रा प्रारंभ हुई, जिसका उद्देश्य केवल सरकार परिवर्तन न होकर व्यवस्था परिवर्तन स्थापित करना था।

कानून व्यवस्था के क्षेत्र में जीरो टोलेरेंस नीति अपनाते हुए 4000 करोड़ से अधिक की माफिया से संपत्ति जब्त की या फिर ध्वस्त की गई है। 53 संगठित अपराधी गिरोहों का उन्मूलन किया गया। 977 अपराधियों पर NSA के तहत के कार्रवाई की गई। 2.19 लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती कर पुलिस व्यवस्था को मजबूत किया गया। UP-112 की प्रतिक्रिया समय को 1 घंटे से घटाकर 6 मिनट किया गया, जिससे प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण स्थापित हुआ और निवेश को प्रोत्साहन मिला।

अंत्योदय एवं गरीब कल्याण के तहत करीब 15 करोड़ लोगों को फ्री में राशन उपलब्ध कराया गया। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। 5.60 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी कर 9 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया गया है। महिला सशक्तिकरण के तहत 1.06 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं और 18 लाख महिलाएं “लखपति दीदी” बनी हैं, जिससे महिला कार्यबल सहभागिता 13 से बढ़कर 36 प्रतिशत हो गई है।

युवा, शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की गईं, “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत 40 लाख नए नामांकन हुए तथा 49.86 लाख युवाओं को टैबलेट एवं स्मार्टफोन वितरित किए गए। मुख्यमंत्री युवा अभियान के माध्यम से बिना ब्याज एवं बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराते हुए सवा लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया। प्रदेश में 50 लाख करोड़ के निजी निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे 01 करोड़ से अधिक रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close