Noida: परीक्षा और बुजुर्गो की सेहत का बैंड बजा रहे डीजे, शादी में तेज आवाज पर गाने बजाने पर रोक का…
इन समस्याओं को लेकर रविवार को सेक्टर—49 कोतवाली प्रभारी सुनील भारद्वाज और एसीपी के साथ के साथ डीडी आरडब्लूए अध्यक्ष एनपी सिंह की बैठक हुई। शादियों में होने वाली आतिशबाजी और डीजे की समस्या को उठाया गया। मीटिंग के दौरान आरडब्ल्यू सेक्टर 51 नोएडा ने पत्र पुलिस विभाग को सौंपे है।

नोएडा के सेक्टर—51 में बने हुए बैंकट हॉल से होशियारपुर और आस—पास रहने वाले डीजे से परेशान है। आरोप है कि तेज आवाज में बजने वाले डीजे और आतिशबाजी से बीमार लोगों और बुजुर्गो को अधिक परेशानी हो रही है। साथ ही बच्चों के एग्जाम होने की वजह से उन्हें पढ़ाई करने में दिक्कत हो रही है।
इन समस्याओं को लेकर रविवार को सेक्टर—49 कोतवाली प्रभारी सुनील भारद्वाज और एसीपी के साथ के साथ डीडी आरडब्लूए अध्यक्ष एनपी सिंह की बैठक हुई। शादियों में होने वाली आतिशबाजी और डीजे की समस्या को उठाया गया। मीटिंग के दौरान आरडब्ल्यू सेक्टर 51 नोएडा ने पत्र पुलिस विभाग को सौंपे है। पत्र में बैंकट हॉल और गांव में बजने वाले डीजे व बारात चढ़त होने वाली समस्या और दूसरे पत्र में सेक्टर 51 में सुरक्षा व्यवस्था के मध्य नजर पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाए जाने, पुलिस वेरिफिकेशन, बैंक्विट हॉल से होने वाली समस्या, खुले में शराब पीने की समस्या, बस समेत अन्य कमर्शियल वाहनों को सेक्टर में खड़ा करने से होने वाली समस्या, महिला सुरक्षा, अन-ऑथराइज्ड कबाड़ियों द्वारा सेक्टर में बिना परमिशन घूमने और फुटपाथ पर रेहडी पटरी से होने वाले अतिक्रमण को लेकर चर्चा की गई।
एसीपी और कोतवाली प्रभरी ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को सभी समस्यओं को हल करने का आश्वासन दिया है। एसीपी ने तेज आबाज में बजने वाले डीजे को तुरंत जब्त करने, बीडीएस मार्केट, सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन के पास गलत पार्किंग करने वाले वाहनों के खिलाफ के कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बैंक्विट हॉल की आन ऑथराइज्ड पार्किंग पर लगाम लगवाई जाएगी।




