गौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडा

Noida: गणतंत्र दिवस पर डीएम ने किया झंडारोहण, स्कूली बच्चे किए सम्मानित

गणतंत्र दिवस के अवसर पर षुक्रवार को कलेकट्रेट में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा झंडारोहण कर स्कूली बच्चों को उपहार वितरित किये। उसके बाद जिला अधिकारी ने कलेक्ट्रेट प्रांगण पहुंचकर झंडारोहण किया। इस अवसर पर जिला अधिकारी ने भारत के गणतंत्र का संकल्प सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभागार में भारत के संविधान के संबंध में गोष्ठी का आयोजन हुआ।

डीएम ने इस अवसर पर कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ। भारत का संविधान विश्व प्रसिद्ध है और यह हम सभी भारतीयों एक सूत्र में जोड़ता है। हमें संकल्पित होकर अपने दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वहन करने की शपथ लेनी चाहिए और सभी कर्तव्यों को संविधान के अनुसार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्राथमिक उद्देश्य जन सेवा होना चाहिये और शासन की कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें। हमें शहीदों की कुर्बानियों को भूलना नही चाहियेए उनके बलिदान को हमेशा याद रखे। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जो विजन है भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने काए उसमें हम सब को सहयोग करना चाहिए ताकि प्रधानमंत्री जी के विजन को साकार किया जा सकें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ नितिन मदानए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमारए अपर जिलाधिकारी एल ए वलराम सिंहए डिप्टी कलेक्टर भैरपाल सिंहए डिप्टी रजिस्टारए फम्र्सए सोसाइटीज एवं चिट्स मेरठ अशोक कुमारए जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने भारत के संविधान के संबंध में विस्तृत विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर स्कूली बच्चों को सम्मानित भी किया गया। इसी प्रकार जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद के अन्य शासकीय कार्यालयों एवं स्कूलों में भी गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के अवसर पर डिप्टी कलेक्टर चारूल यादवए विवेकानन्द मिश्राए वरिष्ठ कोषाधिकारी शिखा गुप्ताए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पवन मंगलए जिला मनोरंजन कर अधिकारी जेण्पीण्चंदए अन्य अधिकारीगण एवं कलेक्ट्रेट परिसर के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close