×
Uncategorized

Noida: इलेक्ट्रिक बस डिपो का शुभारंभ, 45 सिटी बसों का तोहफा, नोएडा से यह होगा जेवर एयरपोर्ट तक किराया, ये होंगे रूट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन के साथ-साथ पश्चिम एशिया में चल रहे गतिरोध बड़ी चुनौतियां हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 28 स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल रूप में लखनऊ से एयरपोर्ट तक संचालित होने वाली 45 इलेक्ट्रिक बसों व तीन हाइड्रोजन बसों को फ्लैग ऑफ किया। उन्होंने इस अवसर पर नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन के साथ-साथ पश्चिम एशिया में चल रहे गतिरोध बड़ी चुनौतियां हैं। इनके कारण दुनिया वायु प्रदूषण, अतिवृष्टि, अनावृष्टि, ओलावृष्टि का सामना कर रही है। दुनिया पर थोपे गए युद्धों की कीमत पूरी मानवता चुका रही है। पीएम के विजन को धरातल पर उतारने के लिए 15 जून से भारत के सबसे बड़े हवाई अड्डे (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट) का संचालन प्रारंभ होने जा रहा है। 15 जून तक तीनों अथॉरिटी द्वारा 110 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रारंभ होगा। मांग के अनुसार इनकी संख्या बढ़ाकर 500 बसों तक की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से यमुना अथॉरिटी में तीन अन्य हाइड्रोजन बसें भी संचालित करने जा रहे हैं। यीडा को ये बसें एनटीपीसी ने उपलब्ध कराई हैं। इनमें ग्राउंड या सरफेस वाटर नहीं, बल्कि सीवर वाटर का इस्तेमाल कर हाइड्रोजन का निर्माण होगा। ग्रीन हाइड्रोजन मोबिलिटी अभिनव अवधारणा बन चुकी है। इन बसों का संचालन भी जेवर एयरपोर्ट के पास करेंगे। वायु प्रदूषण को कम करने, जहरीले वातावरण से बच्चों, बुजुर्गों, बीमारों को बचाने में इनकी बड़ी भूमिका होगी।

यह है किराया
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेरणा सिंह ने बताया कि 15 जून से जेवर एयरपोर्ट से प्रत्येक घंटे बस सेवा उपलब्ध रहेगी। यात्रियों के लिए न्यूनतम किराया 20 रुपए तथा अधिकतम किराया 50 रुपए निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें सार्वजनिक परिवहन को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम हैं। पहले दिन चली इलेक्ट्रिक बसों में 20, 30 और अधिकतम किराया 50 रुपये वसूला गया है। ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण ने फिलहाल किराया 20, 30 और 50 रूपये तय किया है।

यमुना अथॉरिटी ने ये रूट किए प्रस्तावित

रूट-1- रबूपुरा से शुरू होकर यमुना एक्सप्रेस-वे के समानांतर प्राधिकरण के 60 मीटर चौड़ी सड़क पर स्थित सेक्टर-21, सेक्टर-20, सेक्टर-18, गौड़ यमुना सिटी, सलारपुर अंडरपास, दनकौर गोल चक्कर, सेक्टर-17ए, सेक्टर-26ए, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, एसीपी-III, जोन-III कार्यालय, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, जिम्स, यमुना प्राधिकरण दफ्तर, पी-3 गोल चक्कर, परी चौक, जगत फार्म, जिला न्यायालय, विकास भवन, जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस कमिश्नर कार्यालय सूरजपुर।

रूट-2
मकनपुर व मकनपुर खादर के (टी-पांइॅट) से शुरू होकर लतीफपुर, मोमदीपुर, कादलपुर, अट्टा फतेहपुर, क्षेत्रीय कार्यालय यमुना प्राधिकरण सेक्टर-22 डी मूंजखेड़ा, सलारपुर, दनकौर, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, नोएडा इंटरनेशनल विश्वविद्यालय एसीपी-II जोन-III कार्यालय जीबीयू, जिम्स, यमुना प्राधिकरण दफ्तर, पी-3 गोल चक्कर, परी चौक, जगत फार्म, जिला न्यायालय, विकास भवन, जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस कमिश्नर कार्यालय सूरजपुर।

रूट-3
जहांगीरपुर, चिंगरावली, झाझर, मुतैना, भट्टा पारसौल मोड़, उस्मानपुर, दनकौर, सलारपुर अंडरपास (तिरंगा चौक), दनकौर (द्रोणाचार्य डिग्री कॉलिज मोड़), दनकौर बिजली घर, समसपुर, कनारसी, बिलासपुर, बिलासपुर नहर, गिरधरपुर, पंचायतन, घंघौला, लड़पुरा, सिरसा, कासना, होण्डा चौक, परी चौक, जगत फार्म, जिला न्यायालय, विकास भवन, जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस कमिश्नर कार्यालय सूरजपुर।

रूट-4
जहांगीरपुर, अली अहमदपुर उर्फ गढ़ी नीमका, चौरोली मोड़, माडलपुर, जेवर तहसील, धनसिया, दस्तमपुर, डुढ़ेरा, सिवारा, ठाकुर हीरी सिंह चौक, खेड़ा अंडरपास, रूस्तमपुर, रौनिजा, सेक्टर-33, 32, मोहाबलीपुर, बँकापुर, थोरा, दयानतपुर, नंगला हुकम सिंह, मेडिकल डिवाइस पार्क, गौड़ यमुना सिटी, दनकौर, नंगला, भटौना, तिरथली, फलैदा कट, फिल्म सिटी, दनकौर, गलगोटिया, नोएडा इंटरनेशनल विश्वविद्यालय, एसीपी-III जोन-III कार्यालय, जीबीयू, जिम्स, परी चौक, जगत फार्म, जिला न्यायालय, विकास भवन, जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस कमिश्नर कार्यालय सूरजपुर।

रूट-5
जेवर चौराहा, डुढ़ेरा, दयानतपुर, नंगला हुकम सिंह, नंगला, भटौना, तिरथली, रबूपुरा, खेड़ा, भाईपुर अंडरपास, रूस्तमपुर, रौनिजा, मिर्जापुर, गौड़ यमुना सिटी, दनकौर तिरंगा चौक, दनकौर द्रोणाचार्य डिग्री कॉलिज मोड़, गलगोटिया, नोएडा इंटरनेशनल विश्वविद्यालय, एसीपी-III, जोन-III कार्यालय, जीबीयू, जिम्स, परी चौक, जगत पार्क, जिला न्यायालय, विकास भवन, जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस कमिश्नर कार्यालय सूरजपुर।

रूट-6
नोएडा एयरपोर्ट, सबौता कट, जाफराबाद, खुर्जा-जेवर कट तहसील (जेवर), जेवर कट, फलैदा कट, फिल्म सिटी कट, चपरगढ़, स्पोर्टस सिटी, जीरो पांइॅट, नोएडा बोटैनिकल गार्डन/सिटी सेंटर नोएडा।

रूट-7
नोएडा एयरपोर्ट, फलैदा कट, चपरगढ़, स्पोर्टस सिटी, जीरो प्वाइंट, सेक्टर-150 (नोएडा) बदौली, मोहियापुरा, एडवांट, सेक्टर-128, एमिटी विश्वविद्यालय, सेक्टर-37, बोटैनिकल गार्डन/सिटी सेंटर नोएडा।

रूट-8
जहांगीरपुर, कपना, झाझर, मोहम्मदपुरा, रूस्तमपुर, रौनिजा, मिर्जापुर, पेट्रोल पंप, गौड़ यमुना सिटी, सेक्टर-150 (नोएडा), बदौली, मोहियापुरा, एडवान्ट, सेक्टर 128, बोटैनिकल गार्डन/सिटी सेंटर नोएडा।

रूट-9
जहांगीरपुर, नीमका, जीरो प्वाइंट, सेक्टर 150 (नोएडा), मोहियापुरा, एडवांट, सेक्टर 128, ऐमिटी विश्वविद्यालय, सेक्टर-37, बोटैनिकल गार्डन, सिटी सेंटर नोएडा।

यह होंगे ग्रेटर नोएडा से एयरपोर्ट के रुट

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में स्क्रीन से लाइव कार्यक्रम के बाद दादरी विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा और प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने हरी झंडी दिखाकर 11 आधुनिक इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया गया।

ये होंगे रूट
बस रूट नंबर-1
चार मूर्ति, डी मार्ट, बिसरख मोड, ऐस सिटी, खेड़ा चौगानपुर चौक, केंद्रीय भंडार निगम चौक, पुलिस लाइन, यामाहा कट, सूरजपुर टी पॉइंट, कलेक्ट्रेट, जगत फार्म, परी चौक, गौतमबुद्ध नगर यूनिवर्सिटी, दनकौर, मिर्जापुर, खेड़ा मोड़ , फलैंदा, दयानतपुर, जेवर कट, साबौता और रामनेर होते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक, कुल 68 किलोमीटर और 23 स्टॉपेज।

रूट नंबर-2
चार मूर्ति, डी मार्ट, बिसरख मोड़ , ऐस सिटी, खेड़ा चौगानपुर चौक, केंद्रीय भंडार निगम चौक, पुलिस लाइन, यामाहा कट, सूरजपुर टी पॉइंट, सूरजपुर पुलिस चौकी, देवला तिलपता रोटरी, पैरामाउंट गोल्फ मार्ट, मकौड़ा रोटरी, ओमिक्रोन- 3, ओमिक्रोन वन, सुपरटेक जार, सिरसा रोटरी, कासना, जिम्स हॉस्पिटल, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, दनकौर, गौड़ यमुना सिटी, दयानतपुर, जेवर कट, साबौता और रामनेर होते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक, कुल 32 स्टॉपेज और 82 किलोमीटर की दूरी होगी।

रूट नंबर-3
मकौड़ा रोटरी, एटीएस डोल्से, गामा- 2, डीपीएस रोटरी, एलजी रोटरी, शारदा हॉस्पिटल, नासा पार्किंग, एक्सपो मार्ट, अंसल गोल्फ लिंक, पी-7 रोटरी, आम्रपाली, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, दनकौर, मिर्जापुर गौड़ यमुना सिटी, रौनीजा, रबूपुरा मोड़, फलैंदा कट, दयानतपुर, जेवर कट, साबौता और रामनेर होते हुए नोएडा एयरपोर्ट तक, कुल 55 किलोमीटर और 23 स्टॉपेज है।

रूट नंबर-4
सेक्टर ईकोटेक 16, वैभव हेरीटेज सोसायटी, एक मूर्ति चौक, गैलेक्सी रोटरी, मिलक लच्छी, राजेश पायलट चौक, स्पर्श ग्लोबल स्कूल, तिलपता रोटरी, पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्टे, मकौड़ा रोटरी, ओमिक्रोन-3 मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी , सेक्टर 36, ऐच्छर विलेज, स्वर्णनगरी, यथार्थ हॉस्पिटल, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, दनकौर, मिर्जापुर/ गौड़ सिटी यमुना, रौनीजा, रामपुर मोड़ , फलैंदा कट, दयानतपुर, जेवर कट, साबौता और रामनेर होते हुए एयरपोर्ट/ किशोरपुर तक, कुल 74 किलोमीटर और 27 स्टॉपेज है।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close