×
Uncategorized

Noida: यूपी विधानसभा में गुंजी किसानों की समस्या, महापंचायत के बाद BJP विधायक बोले-समस्या पिछले सरकारों की देन, लेकिन अब…

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने विधानसभा में कहा कि आज प्रदेश के किसान जिन समस्याओं से जूझ रहे हैं और सड़कों पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हैं, उसकी वजह तत्कालीन सरकारों की गलत नीतियां और किसान-विरोधी निर्णय रहे हैं।

यमुना एक्सप्रेस—वे पर किसानों की महापंचायत हुई। जिसमें सोमवार को किसानों ने अपने समस्याओं पर आवाज बुलंद की। जिसके बाद भाजपा विधायक ने पिछली सरकारों की गलत नीतियों को किसानों की परेशानी की वजह बताया है। उन्होंने जिले के किसानों के मुद्दों को उत्तर प्रदेश विधानसभा में उठाया है।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने विधानसभा में कहा कि आज प्रदेश के किसान जिन समस्याओं से जूझ रहे हैं और सड़कों पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हैं, उसकी वजह तत्कालीन सरकारों की गलत नीतियां और किसान-विरोधी निर्णय रहे हैं। सरकारों की नीतियों के कारण किसानों को समय पर न्याय नहीं मिला है और समस्याएं लगातार बढ़ती चली गईं। पुरानी सरकारों की नीति की वजह से किसान आंदोलन करने को मजबूर है। धीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों का सड़कों पर उतरना किसी एक दिन की समस्या नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही गलत नीतियों की विफलताओं का परिणाम है।

उन्होंने प्रदेश सरकार से कहा कि भले ही समस्याएं पिछले सरकारों की देन है, लेकिन किसानों की पीड़ा का समाधान निकालना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकार से अपेक्षा की कि किसानों की समस्याओं का संवेदनशीलता, गंभीरता और प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, जिससे अन्नदाता को न्याय मिल सके।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close