Noida: घर के बाहर खेल रही बच्ची के काल की गाल बनी तेज रफ्तार, हुई दर्दनाक मौत
सेक्टर-44 निवासी रुखसार ने मुकदमा दर्ज कराया है कि 8 दिसंबर को उनकी बेटी मुस्कान घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक अर्टिगा कार ने तेजगति में उसे टक्कर मार दी।

सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-44 में घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची कार की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सेक्टर-44 निवासी रुखसार ने मुकदमा दर्ज कराया है कि 8 दिसंबर को उनकी बेटी मुस्कान घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक अर्टिगा कार ने तेजगति में उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, आरोपी मौके से भाग निकला। उधर, घटना की सूचना मिलने पर आस—पास के लोगों की मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं, घायल को मुस्कान को उपचार के लिए सेक्टर-30 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को नाजुक देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।
हां उसकी उसकी मौत हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।




