×
Uncategorized

Noida: कैंसर की दवाइयों का सरकारी कनेक्शन, बिहार में सप्लाई होने वाली मेडिसन से मोटा मुनाफा कमाने वाला नोएडा से गिरफ्तार

बरामद दवाओं को सील करने बाद अन्य कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पूरे मामले को खंगालने में टीम जुटी है।

गौतमबुद्ध नगर के आम्रपाली प्रिंसली एस्टेट सोसाइटी के फ्लैट नंबर 402 में छापेमारी के दौरान दिल्ली क्राइम ब्रांच सीडीएससीओ नार्थ जोन और जिला औषधि विभाग की टीम ने दो करोड़ की दवाइयां बरामद की है। साथ ही मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। संयुक्त टीमों की कार्रवाई के दौरान कैंसर रोधी और अन्य जैविक दवाएं मिलने से हड़कंप मच गया। साथ ही सरकारी व्यवस्था पर भी सवाल उठ खड़े हुए है।

बरामद दवाओं को सील करने बाद अन्य कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पूरे मामले को खंगालने में टीम जुटी है। दिल्ली क्राइम ब्रांच और जिला औषधि विभाग टीम ने सोमवार देर रात कैंसर रोधी दवाईयों के साथ आरोपी आनन्द कुमार को​ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी मेडिकल क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। वह दिल्ली में कैंसर जैसी बीमारी की दवाओं को तत्काल मुहैया करने के लिए अपने तीन साथियों के साथ कार्य कर रहा था। इसके बाद अब दिल्ली का कामकाज छोड़कर नोएडा आ गया। आरोपी ग्राहक तलाश कर मोटा मुनाफा कमा रहा था।

कैंसर की दवाओं को वह महंगे दामों में बेचा करता था। इस मामले में अब तक कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। क्राइम ब्रांच की टीम के इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की है। प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा मिला है। छापेमारी के दौरान फ्लैट के अंदर कमरे से कैंसर के उपचार में इस्तेमाल होने वाली महंगी और आयातित जैविक दवाओं की बड़ी खेप मिली है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि ये दवाएं बिहार सरकार द्वारा आपूर्ति की जाती हैं। पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने के लिए एक टीम हैदराबाद के लिए रवाना की गई है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close