उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराज्य

Noida Hindi News: बाढ़ से प्रभावित हैं तो नोएडा के सेक्टर 134, 135,136 में बनाए गए चार शरणालयों में लें शरण

बाढ़ आपदा की स्थिति में फोन नंबर 01202974274 पर कर सकते हैं संपर्क, बाढ़ प्रभावितों के लिए आठ  मेडिकल टीमें गठित

नोएडा। जिला प्रशासन ने जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए चार शरणालय बनाए हैं। इन शरणालयों में राहत कार्य कर बाढ़ से निकालकर लोगों को रखा गया है। इन शरणालयों में जरूरत की वस्तुएं और खानपान की व्यवस्था भी की गई है। बाढ़ प्रभावितों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए इन शरणालयों के लिए आठ मेडिकल टीमों का गठन किया गया है।

सुरक्षित स्थानों पर भेजने का सिलसिला जारी

जिला गौतमबुद्ध नगर में यमुना नदी के किनारे स्थित बाढ़ प्रभावित ग्रामों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराने का सिलसिला जारी है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने स्थाई आश्रय स्थलों में रह रहे बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री, खानपान, पीने योग्य पानी, साफ-सफाई, लाइट, स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं आदि सुविधाएं मुहैया कराने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। नोडल अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को स्थाई आश्रय स्थलों में शिफ्ट करने के लिए नोएडा के सेक्टर 134, 135,136 में चार शरणालय बनाए गए हैं। इनमें बाढ़ से प्रभावित ग्रामों के 1500 व्यक्तियों तथा 150 रेस्क्यू किए गए लोग प्रवास कर रहे हैं। शरणालय में प्रवास कर रहे परिवारों के लोगों के लिए राहत सामग्री, खानपान, पीने योग्य पानी, साफ सफाई, लाइट तथा उन्हें स्वास्थ संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

सात सौ पशु निकाले गए

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय तक लगभग 700 पशुओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। यमुना नदी के समीप स्थित बाढ़ प्रभावित ग्रामों में बचाव कार्य के लिए चार एनडीआरएफ, दो एसडीआरएफ एवं एक पीएसी की टीम लगाई गई हैं। ये टीमें निरंतर रेस्क्यू कर बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही हैं।

आठ मेडिकल टीमें गठित

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार बाढ़ प्रभावित परिवारों के व्यक्तियों की स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए जिले में 8 मेडिकल टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों ने अपना काम करना शुरू कर दिया है। आम लोगों की सहायता के लिए जिले में बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित की गई है। बाढ़ आपदा की स्थिति में लोग सहायता के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 01202974274 पर संपर्क कर सहायता हासिल कर सकते हैं।

यमुना का जलस्तर और बढ़ेगा

उधर, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने यमुना नदी के किनारे स्थित ग्रामों के ग्रामीणों को सचेत किया है कि अभी अगले कुछ घंटों तक यमुना नदी का जलस्तर निरंतर बढ़ेगा। सभी ग्रामवासी सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया है कि फिर भी घबड़ाने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। वे निरंतर कार्रवाई कर, बाढ़ प्रभावित परिवारों को रेस्क्यू करते हुए सुरक्षित स्थान तक पहुंचा रहे हैं।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close