×
Uncategorized

Noida: सोशल मीडिया पर देश-विदेश में क्रूज का दिया गया झांसा, WE ARE HIRING नाम के विज्ञापन से की गई बड़ी ठगी

पुलिस को सूचना मिली थी ​कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देश-विदेश में क्रूज आदि में नौकरी दिलाने का “WE ARE HIRING” नाम से विज्ञापन चलाकर धोखाधड़ी की जा रही है।

नोएडा के सेक्टर-113 कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देश-विदेश में क्रूज आदि में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी विज्ञापन के जरिए धोखाधड़ी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जेे से पुलिस ने सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, पांच मॉनिटर, पांच कीबोर्ड, पांच सीपीयू, चार माउस, एक राउटर, दो चेकबुक, दो सिम कार्ड आदि बरामद किए है।

पुलिस को सूचना मिली थी ​कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देश-विदेश में क्रूज आदि में नौकरी दिलाने का “WE ARE HIRING” नाम से विज्ञापन चलाकर धोखाधड़ी की जा रही है। सूचना के आधाार पर पुलिस ने गढ़मुक्तेश्वर निवासी सरीम खान पुत्र नफीस अहमद, मोदीनगर निवासी शोएब खान पुत्र नजररुद्दीन, ममूरा निवासी रितिका पुत्री राजीव गुप्ता, मेरठ निवासी मन्तसा अब्बासी पुत्री इकबाल अहमद, दिल्ली के शाहीन बाग निवासी फातिमा पुत्री गुलाम गोस सिद्दकी और सेक्टर—63 निवासी खुशी उर्फ खुशबू पुत्री शकूर खां को गिरफतार किया है।

पूछताछ के दौरान सरीम खान व शोएब खान ने बताया गया कि वह एक कंपनी के फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर “WE ARE HIRING” के पेड एड चलाकर इच्छुक लोगों से फॉर्म भरवाते थे। उनकी डिटेल्स लेकर देश-विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 40 से 60 हजार वसूलते थे। इसके बाद फर्जी जोइनिंग लेटर ईमेल के माध्यम से भेजकर धोखाधड़ी करते थे। इसके लिए उन्होंने सेक्टर—73 स्थित एंथूरियम बिजनेस पार्क में एक ऑफिस किराए पर लिया हुआ था।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close