उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडा

Noida Home Buying : घर खरीदने के लिए सबसे ज्यादा सर्च की गयी ये जगह, नोएडा एक्सटेंशन तीसरे नंबर पर

नोएडा : बीते साल में घर खरीदने के लिए लोगों ने महाराष्ट्र का ठाणे पश्चिम इलाका सबसे ज्यादा पसंद किया है। 2022 में घर खरीदने के लिए इस स्थान को सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया है। उसके बाद दूसरे नंबर पर बेंगलुरु में व्हाइटफील्ड रहा और भारत में घर खरीदने के लिए नोएडा एक्सटेंशन को तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

रिपोर्ट से पता चला है वर्ष 2022 में मुंबई में घर खरीदने के लिए ठाणे पश्चिम सबसे लोकप्रिय स्थान रहा है। कोलकाता में न्यू टाउन और मुंबई में मीरा रोड ईस्ट चौथे और पांचवें स्थान पर सबसे ज्यादा सर्च किये गए है।

हाउसिंग डाट काम की रिपोर्ट से पता चला है की नोएडा एक्सटेंशन में घर खरीदने के लिए तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। नोएडा के इस इलाके में घर खरीदने के लिए नोएडा में रहने वालों के साथ नोएडा से बाहर रहने वाले लोग भी सर्च कर रहे है।

आपको बता दे की इस इलाके के आस-पास नोएडा की ज्यादा तर सुविधाएँ उपलब्ध है। यह इलाका नोएडा का सबसे ज्यादा तरक्की करने वाले इलाके में से एक है। नोएडा एक्सटेंशन में बहुत से प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है।

डेटा से पता चला है कि 2022 में आवासीय संपत्तियों की तलाश करने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिनकी कीमत 1-2 करोड़ रुपये के बीच है। 2021 की तुलना में 2022 में नोएडा एक्सटेंशन में घर खरीदने वाले लोगों में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Monika Singh

Tags

Related Articles

Back to top button
Close