×
Uncategorized

Noida News: रॉन्ग साइड जा रही कार की वजह से हुआ बड़ा हादसा, रेलिंग से टकराकर पिकअप पलटी, 20 फिट नीचे गिरी सवारियां

घटना सेक्टर-113 कोतवाली क्षेत्र की है। काली मां की मूर्ति का विसर्जन करने के लिए गए थे। जब वह मूर्ति का विसर्जन करने के बाद वापस लौट रहे थे।

फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) से बिसरख पुल को जोड़ने वाले ब्रिज पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक पिकअप कार रेलिंग से टकरा गया। कई लोग पिकअप से उछलकर ब्रिज से करीब 20 फीट नीचे जा गिरे। बताया गया है कि कई लोग पिकअप के नीचे दब गए। घटना में 18 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। पिकअप में सवार लोग हिंडन नदी में मूर्ति विसर्जित करने के बाद वापस घर लौट रहे थे।

https://x.com/ians_india/status/1987535302517465577?t=4fbWRIlL0VIpcN91SyJvsw&s=09

घटना सेक्टर-113 कोतवाली क्षेत्र की है। काली मां की मूर्ति का विसर्जन करने के लिए गए थे। जब वह मूर्ति का विसर्जन करने के बाद वापस लौट रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ। पिकअप रेलिंग से टकरा गई। बताया गया है कि दूसरी तरफ से गलत दिशा में आ रही कार की वजह से यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन—फानन में लोगों की भीड़ एकजूट हो गईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

पिकअप सवार सभी लोग मूलरुप से पश्चिम बंगाल के निवासी बताए गए हैं। सभी अपने सेक्टर-73 सर्फाबाद में किराए पर रहते हैं। मां काली पूजा करने के लिए लोगों ने मूर्ति स्थापित की थी। पिकअप में पीछे बैठे दुर्जन, वासुदेव, राकेश, सुखलाल, विश्वजीत और सयन नाम का एक बच्चा पुल से नीचे गिर गया। पिकअप के नीचे शांती, मानवी, अंजलि, रंजित के साथ अन्य लोग दब गए। वासुदेव और रंजित की हालत गंभीर बनी हुई है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close