Noida News : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए वोट मांगने पहुंचे उपमुख्यमंत्री का हुआ जोरदार स्वागत, महेश शर्मा के लिए बोल दी बड़ी बात

नोएडा न्यूज : दिल्ली—एनसीआर की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट खासी अहम मानी जाती है। इस सीट पर जीत को लेकर सभी पार्टी जी—तोड़ मेहनत कर रही है। वहीं, भाजपा भी पूरी कोशिश कर रही है। एक तरफ जहां प्रबुद्ध सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी बिगुल फूंक चुके हैं। वहीं, पार्टी के शीर्ष नेता भी प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के पक्ष में वोट मांगने आ रहे है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री गौतमबुद्ध नगर पहुंचे और उनके समर्थन में वोट मांगे हैं।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे। खुर्जा विधानसभा में उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित भी किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। चुनाव प्रचार के दौरान उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार से लोगों को काफी फायदा हो रहा है। उत्तर प्रदेश में क्राइम का ग्राफ नीचे गिरा है। वहीं, अपराधियों को ठिकाने लगाया जा रहा है। आज अपराधी थर—थर कांपते हैं। जबकि इससे पहले की सरकारों में अपराधियों को बोलबाला रहता था। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर विकास के आयाम छू रहा है। जेवर एयरपोर्ट और विकास के पंख भरेगा।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमें देश में मोदी सरकाार लानी है। लिहाजा डॉ.महेश शर्मा के पक्ष में वोट दें और विजयी बनाए। डॉ.महेश शर्मा आपकी आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे। वहीं भाजपा प्रत्याशी महेश शर्मा के नामांकन के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे थे। बता दें कि, भाजपा ने डॉ. महेश शर्मा को चौथी बार अपना प्रत्याशी बनाया है। महेश शर्मा 2014 और 2019 में रिकॉर्ड तोड़ वोटों से जीते थे। पहली बार 2009 में महेश शर्मा बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सांसद सुरेंद्र सिंह नागर से हार गए थे। दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर रही थी।