उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Noida News : इमरान मसूद ने दिया ऐसा भड़काऊ भाषण, चुनाव आयोग पहुंची BJP

नोएडा : लोकसभा चुनाव 2024: सहारनपुर से गठबंधन प्रत्याशी इमरान मसूद ने फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने मुसलमानों के बीच एक जनसभा में कहा, अगर बीजेपी दोबारा आई तो सबसे पहले आपका और मेरा इलाज होगा। ये हम नहीं कह रहे, ये खुद अमित शाह कह रहे हैं। इमरान मसूद का यह वीडियो जमका वायरल हो रहा है। भड़काउ वीडियो पर लोग तरह—तरह के कमेंट्स कर रहे है। साथ ही इमरान मसूद के बयान की भाजपा ने शिकायत चुनाव आयोग से की है।

बता दें कि सहानपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने पूर्व सांसद राघव लखनपाल को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, गठबंधन में यह सीट कांग्रेस के खाते में गई है। कांग्रेस ने इस सीट से इमरान मसूद को उम्मीदवार बनाया है। बसपा ने भी मुस्लिम प्रत्याशी माजिद अली को टिकट दिया है। सहारनपुर में इमरान मसूद ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव इमरान को जीतने हारने का नहीं है। यह चुनाव अपने आप को बचाने का है। भाजपा सरकार आई तो सबसे पहले इलाज तुम्हारा और मेरा होना तय है। इस बयान को लेकर भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत की है। भाजपा ने पत्र में लिखा है कि सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद चुनाव लड़ रहे है और वह धार्मिक भावना को भड़काने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।

दल बदलू रहे है इमरान मसूद
विवादित बयानों को लेकर इमरान मसूद चर्चाओं में रहे हैं। इनका जन्म 1970 में सहारनपुर जिले के गंगोह में हुआ। यह कई पार्टी में रह चुके है। 2006 में मसूद ने हारनपुर नगर पालिका के चेयरमैन का चुनाव जीता था। विधानसभा चुनाव 2007 में उन्होंने सपा से टिकट मांगा था लेकिन जब उन्हें टिकट मिला तो वो मुजफ्फराबाद विधानसभा से निर्दलीय लड़े थे, जिसमें उन्हें जीत मिली थी। 2012 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का दामन थामा और नकुड़ विधानसभा सीट से हार गए। साल 2014 में उन्होंने समाजवादी पार्टी का हाथ पकड़ लिया और सपा ने उन्हें 2014 लोकसभा चुनाव में टिकट दिया लेकिन इस बार भी उन्हें हार का ही मुंह देखना पड़ा। साल 2017 में कांग्रेस में आए और 2022 में फिर से सपा के साथ चले गए। निकाय चुनाव से ठीक पहले वह बसपा में चले गए। अब वह लोकसभा चुनाव से पहले फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close