crimeउत्तर प्रदेशनोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

Noida News : नोएडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बाथरुम की टोंटी चोरी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Noida News  : ग्रेटर नोएडा की कासना पुलिस ने मंगलवार को बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी किया गया भारी मात्रा में सामान (कीमत करीब तीन लाख 50 हजार रूपये) व 50 हजार रूपये की नगदी और एक कार बरामद की है।

पुलिस ने प्रेस काफ्रेंस कर जानकारी दी है कि एक व्यक्ति के घर से अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना की तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने सिरसा गोल चक्कर के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह बंद घरों में चोरी करता था। अगर मकान में कुछ नहीं मिलता था तो यह टोंटी तक भी चोरी कर ले जाता है। पुलिस ने बड़ी मात्रा में आरोपियों के कब्जे से नल की टोंटी बरामद की है।

ये किए गिरफ्तार
पुलिस ने पकड़े गए चोरों की पहचान बुलंदशहर निवासी मौहम्मद आरिफ पुत्र अब्दुल हकीम, ग्रेटर नोएडा निवासी धर्मेन्द्र पुत्र सूरजपाल और पलवल हरियाणा निवासी अभिषेक उर्फ कीडा मकोडा के रूप में की हैं

यह सामान किया बरामद
137 नल की टोंटी, 04 शावर, 04 वाशविशन टोंटी, 1 बैट्रा, 2 इनवर्टर, 1 ग्लेंडर मशीन, 1 गैस कटर, 1 समर सिबल मोटर, 1 आरी लोहा काटने वाली, 5 बंडल वायरिंग के तार, 3 प्लास, 1 कटर, 1 कटर तार छीलने वाला, 7 पेचकस, 2 हथौडी, 50 हजार रूपये नगद, 1 आई-10 कार

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close