उत्तर प्रदेशनोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Noida News : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने खेला बड़ा दांव, भाजपा के सामने उतारा यह प्रत्याशी

नोएडा : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लंबे मंथन के बाद शनिवार शाम को गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लंबे मंथन के बाद शनिवार शाम को गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। इस सीट से सपा ने कद्दावर नेता डॉक्टर महेंद्र सिंह नागर को अपना प्रत्याशी बनाया है। दिल्ली से सटी गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट को लेकर काफी गंभीर है।

भाजपा के सामने मजबूत प्रत्याशी को उतारने को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रत्याशी को लेकर मीटिंग की थी। मीटिंग में जिले के नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। बता दें कि, लगातार दो बार से भाजपा के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा पर भाजपा ने फिर से दाव खेला है। तीसरी बार डॉक्टर महेश शर्मा भाजपा से चुनाव लड़ेंगे। अब इस सीट पर भाजपा का मुकाबला सपा प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र सिंह नागर से होगा।

सपा नेता मोहित नागर ने बताया कि डॉक्टर महेंद्र नागर मिल्क लच्छी गांव के रहने वाले है। यह कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे है। 2021 में ये सपा में शामिल हुए थे। जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। इनके अलावा सपा ने पांच और लोकसभा सीट से प्रत्याशियों की घोषणा की है। मिश्रिख लोकसभा सीट से मनोज कुमार राजवंशी, सुल्तानपुर से भीम निषाद, इटावा से जितेंद्र दोहरे, जालौन से नारायण दास अहिरवार और आजगढ़ से धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया है।

गौतमबुद्धनगर के मिलक लच्छी के रहने वाले है सपा प्रत्याशी

महेंद्र नागर पेशे से डॉक्टर है और गौतमबुद्धनगर के मिलक लच्छी गांव के रहने वाले है। उनके परिवार का राजनीतिक इतिहास लम्बा है। खुद समाजवादी के प्रत्याशी महेंद्र नागर कांग्रेस के गौतमबुद्धनगर के दो बार जिलाध्यक्ष रह चुके है। गत विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। उनके ताऊ जयपाल सिंह भी सरपंच रह चुके है। ताऊ के बेटे सुखवीर नागर ग्राम प्रधान रह चुकी है ।महेंद्र नागर का ग़ाज़ियाबाद के लोहिया नगर में नागर नाम से अस्पताल है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close