×
उत्तर प्रदेशनोएडाब्रेकिंग न्यूज़

Noida News : उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस और कैलाश अस्पताल की इंसानियत का वो रूप, जिसे देखकर आप भी करेंगे दोनों को सलाम

नोएडा : आमतौर पर पुलिस का नाम सुनते ही हर कोई नकारात्मक ही सोचता है, लेकिन इस बार जो उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने किया है, उसे सुनकर आप भी खाकी को सलाम करेंगे। जी हाँ नोएडा पुलिस ने इस बार ऐसा काम किया है जिससे उसे फरिश्ता कहें, तो गलत नहीं होगा।
नोएडा में ममूरा इलाके के नाले के पास एक नवजात मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पुहंची और बच्चे को कब्जे में लिया। अंधेरी रात में नाले किनारे किसी मां ने अपने नवजात बच्चे को को छोड़ दिया था। चूहे बच्चे के होठ को आधा काट चुके थे। पुलिस को जब बच्चा मिला तो उसकी सांस चल रही थी। पुलिस ने तुरंत बच्चे को नोएडा के सेक्टर 71 के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल ने तुरंत बच्चे को भर्ती किया और इलाज शुरू किया। बच्चे की हालत खतरे से बाहर है।

कैलाश अस्पताल ने नवजात को बिना पैसे किया ठीक

पुलिस के साथ साथ लोग कैलाश अस्पताल की भी खूब तारीफ़ कर रहे है। कैलाश अस्पताल में तुरंत बच्चे का इलाज नहीं किया होता तो बच्चे की जान नहीं बच पाती। कैलाश अस्पताल ने बिना पैसे के इलाज कर दूसरे अस्पतालों के लिए
एक मिसाल पेश की है। गौरतलब है कि कैलाश अस्पताल गौतमबुद्धनगर के सांसद महेश शर्मा का है। महेश शर्मा की भी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ़ हो रही है।

Keshav Panchal

Tags

Related Articles

Back to top button
Close