उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Noida News : लोकसभा चुनाव के बीच फिर नोएडा आएंगे योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री करेंगे चुनाव रैलियां 

नोएडा न्यूज : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर भाजपा जल्द ही अपना चुनावी अभियान तेज करने जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एक बार फिर से चुनाव प्रचार करने के लिए नोएडा आ सकते हैं। उनके अलावा गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रसर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार डॉ. महेश शर्मा के लिए प्रचार करने की उम्मीद है।

भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी ने बताया कि 15 अप्रैल के बाद चुनावी अभियान और तेज कर दिया जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह नोएडा में एक रैली/रोड शो को संबोधित करने वाले हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी दादरी या जेवर में एक रैली को संबोधित करेंगे। हालांकि, योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर पार्टी नेता अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ का दादरी या फिर जेवर में कार्यक्रम होगा। इनकी नेताओं की रैलियां 15-24 अप्रैल के बीच कभी भी हो सकती हैं। उन्होंने कहा, अगर सिंह जेवर में कार्यक्रम में शामिल होते हैं, तो आदित्यनाथ दादरी में प्रचार करेंगे।

मावी ने कहा कि उनके कार्यकर्ता घर-घर अभियान चला रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के पोस्टर लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा का अभियान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के समान अभियान से अलग है। भाजपा महज औपचारिकता पूरी नहीं कर रही है, बल्कि​ घर में तीन बार जा रहे हैं। भाजपा अभी तम खुर्जा, दादरी, जेवर, नोएडा और सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्रों में “प्रबुद्ध सम्मेलन और कई बूथ सम्मेलन/बैठकें आयोजित कर चुकी है।

इसी माह यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ नॉलेज पार्क के जीएल बजाज कॉलेज में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन कर चुके है। वहीं बूथ सम्मेलनों की देखरेख उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह और केंद्रीय मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close