×
Uncategorized

Noida: तमिलनाडु से आकर नोएडा के PG एवं फ्लैट्स में करता चोरी, ओला-रैपिडो से रेकी करने वाला गिरफ्तार

आरोपी की पहचान तमिलनाडु निवासी बालन गोविन्दन के रुप में हुई पूछताछ में आरोपी बालन गोविन्दन ने बताया कि वह मूल रूप से तमिलनाडु का रहने वाला है

सेक्टर-126 थाना पुलिस ने चोरी की एक वारदात का 24 घंटे में खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है, जो छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के पीजी (PG) और फ्लैट्स को निशाना बनाता था। आरोपी के पास से छह महंगे लैपटॉप, सात स्मार्टफोन, चोरी की बाइक, 12,500 नगद, चाकू, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए है।

नोएडा के एडीसीपी ने बताया कि विशाल आडभाई ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सेक्टर-128 स्थित कमरे से चोर ने दरवाजा खुला होने का फायदा उठाकर उनका, उनके रूम पार्टनर और दोस्त के चार लैपटॉप, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से जाल बिछाया। इसी दौरान रात चेकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम गढ़ी शाहपुर के सामने पुश्ता रोड सेक्टर-131 से आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी की पहचान तमिलनाडु निवासी बालन गोविन्दन के रुप में हुई पूछताछ में आरोपी बालन गोविन्दन ने बताया कि वह मूल रूप से तमिलनाडु का रहने वाला है और काफी समय से नोएडा-एनसीआर में सक्रिय था। वह दिन और रात में ऐसे पीजी, फ्लैट्स और किराये के मकानों की रेकी करता था जहां छात्र या कामकाजी लोग रहते हैं। जैसे ही कोई दरवाजा खुला या सुरक्षा में चूक दिखती, वह पलक झपकते ही लैपटॉप और मोबाइल उड़ा देता था।

बालन गोविन्दन ने बताया कि पहचान छिपाने और पुलिस से बचने के लिए वह रेकी के दौरान ओला और रैपिडो जैसी ऐप-आधारित बाइक सेवाओं का भी इस्तेमाल करता था। चोरी के माल को वह राह चलते लोगों को सस्ते में बेच देता था या पार्सल के जरिए अपने गृह राज्य तमिलनाडु भेज देता था। विरोध करने या पकड़े जाने के डर से वह अपने पास हमेशा एक अवैध चाकू भी रखता था। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जहां चोरी की तीन अलग-अलग वारदातों का खुलासा हुआ है, वहीं बरामद अन्य सामानों के संबंध में भी जांच की जा रही है।

 

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close