×
Uncategorized

Noida: सड़क पर लोगों की प्रतिक्रिया ले रहे पत्रकार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आप ने बताई योगी पुलिस की तानाशाही

अभी पुलिस का इस मामले में बयान सामने नहीं आया है।

सेक्टर-60 के पास अपने वीडियो के लिए लोगों की प्रक्रिया ले रहे यूट्यूबर श्याम मीरा सिंह को नोएडा पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल खड़े हो गए है। यूट्यूबर देश के एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल में भी बतौर पत्रकार कार्यरत रह चुके है।

श्याम ​मीरा सिंह को हिरासत में लिए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्वीट किया, जिसमें लिखा कि ‘सवाल पूछने के जुर्म में श्याम मीरा सिंह को योगी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें पुलिस कोतवाली लेकर गई है। सरकार की तानाशाही देखिए- पत्रकार सवाल करेगा तो सरकार के इशारे पर पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी’

उधर, अभी पुलिस का इस मामले में बयान सामने नहीं आया है। उधर, बताया गया है कि वह अपने वीडियो के लिए लोगों से बात कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस वाले वहां से गुजरे तो उनका माथा ठनक गया। इस पर श्याम मीरा सिंह ने उन्हें रोके जाने की वजह पूछी तो पुलिस उन्हें और उनके साथियों को थाने में ले गई। बताया गया है कि पुलिस ने उसे झूठी और भ्रामक खबर के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close