Noida: फर्जी कॉल सेंटर से पुलिस ने दो किए गिरफ्तार, बेरोजगारों से इस तरह कर रहे थे ठगी, पुलिस भी रह गई हैरान
साथ ही अपनी फर्जी कंपनी में कॉल करने के लिए सिर्फ महिला कर्मचारी एक माह के लिए हायर करते थे। फिर एक माह के बाद उसे नौकरी से निकाल देते थे।

फेस-1 कोतवाली पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र में फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले अन्तर्राजीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर कॉल सेंटर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से सेंटर संचालन के उपकरण 11 की पैड फोन एक मोबाइल फोन, सात मोहर, चार जॉइनिंग लेटर, चार मॉनीटर, चार सीपीयू, चार कीबोर्ड, चार माउस बरामद किए है।
मुखबिर की सूचना पर सेक्टर 4 स्थ्ति बिल्डिंग से अनुज कुमार पुत्र ऋषिपाल और रोमेश मलिक पुत्र कुंवरपाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी Foundit.com पर 30 हजार रुपये का डाटा खरीद कर अपने आपको naurkri.com के कर्मचारी बता कर बेरोजगार युवकों के साथ ठगी किया करते थे। बेरोजगार को नौकरी दिलाने का झांसा दिया जाता था।
यह गिरोह बेरोजगार युवकों को अपने झांसे में लेकर रजिस्ट्रेशन फीस 950 रुपये लेते थे। साथ ही डाक्यूमेंट वेरीफिकेश, एम्पलाएमेंट वेरीफिकेशन, फाइल सबमिशन चार्ज, प्रोफाइल फाइनलाइज चार्ज, एनओसी चार्ज आदि के नाम पर 50 हजार रुपये तक की ठगी करते थे। जब कोई ज्यादा कॉल करता था तो फिर उससे बात नहीं करते थे। उसे व्यक्ति को ब्लॉक कर देते थे। कुछ बेरोजगार व्यक्तियों फर्जी जॉइनिंग एवं ऑफऱ लेटर दे देते थे। अ
साथ ही अपनी फर्जी कंपनी में कॉल करने के लिए सिर्फ महिला कर्मचारी एक माह के लिए हायर करते थे। फिर एक माह के बाद उसे नौकरी से निकाल देते थे। जिससे किसी को उनके काम के बारे मे जानकारी न हो सके। 2017 में भी यह गिरोह हैदराबाद में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। यह पिछले 8 से 10 साल से बेरोजगार युवको से पैसे ठग रहे थे।




