उत्तर प्रदेशनोएडा

नोएडा पुलिस ने आधी रात में वाहन चोर को किया गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने सोमवार को वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने की वजह से घायल हो गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गया है। पुलिस उसे ढूंढ़ने में जुटी हुई है।

नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर 24 पुलिस ने सोमवार को आधी रात में शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात पुलिस से हुई मुठभेड़ में शातिर चोर पिंटू उर्फ नेवला पुत्र देवकरण निवासी संजय मार्केट दिल्ली, गोली लगने से घायल हो गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गया है। पुलिस साथी की तलाश में जुटी हुई है। अभियुक्त के कब्जे से सेक्टर 24 क्षेत्र से चोरी किये हुए एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस बरामद हुए है। चोरी करते हुये दोनो अभियुक्तों को सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्तपताल भिजवा दिया है।

 

Monika Singh

Tags

Related Articles

Back to top button
Close