×
Uncategorized

Noida: नोएडा के सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन और ग्रेनो डिपो से बोड़ाकी तक मेट्रो स्टेशन की बढ़ी प्रक्रिया, 13 एजेंसियां आई सामने

खास बात यह है कि चयनित होने वाली एजेंसी अपनी कंपनी का नाम स्टेशन में जुड़वाने के साथ-साथ व्यावसायिक संपत्ति बनाकर कमाई कर सकेंगी।

नोएडा एयरपोर्ट से विमानों के संचालन शुरू होने के बाद शासन और प्रशासन ने परिवहन सेवा दुरस्त करने की लगातार कवायद की जा रही है। नोएडा के सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन और ग्रेनो डिपो से बोड़ाकी तक मेट्रो स्टेशन बनाने की दिशा में एक कदम ओर बढ़ा है। इसके लिए 13 एजेंसियां सामने आई है। जिनमें से जल्द ही स्टेशनों का निर्माण कार्य सौंपा जाएगा। इसके लिए एनएमआरसी ने बीते माह ईओआई जारी किया था।

खास बात यह है कि चयनित होने वाली एजेंसी अपनी कंपनी का नाम स्टेशन में जुड़वाने के साथ-साथ व्यावसायिक संपत्ति बनाकर कमाई कर सकेंगी।एजेंसियों से योजना को आगे बढ़ाने के लिए सुझाव भी मांगे जाएंगे। पहली बार एनएमआरसी ने यह योजना लॉन्च की है। अगर किसी कंपनी का चयन हो जाता है तो यूपी और दिल्ली-एनसीआर में पहली बार ऐसा होगा। अब तक स्टेशन बनने के बाद किसी एजेंसी का नाम स्टेशन के साथ जोड़ा जाता है।

एक्वा लाइन के सेक्टर-142 स्टेशन से ब्लू और मजेंटा लाइन के इंटरचेंज बॉटेनिकल गार्डन स्टेशन तक का मेट्रो रूट 11.56 किलोमीटर का बनना है। ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे किनारे से गुजरने वाले रूट पर एनएमआरसी के बॉटेनिकल गार्डन, सेक्टर-44, नोएडा ऑफिस सेक्टर-94, सेक्टर-97, सेक्टर-105, सेक्टर-108, सेक्टर-93, और पंचशील बालक इंटर कॉलेज स्टेशन बनेंगे। एक्वा मेट्रो लाइन को डिपो से 2.6 किलोमीटर बोड़ाकी तक बढ़ाया जाना है। दो नए मेट्रो स्टेशन जुनपत गांव और बोड़ाकी बनेंगे। आने वाले समय में बोड़ाकी में मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनना है।

 

 

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close