उत्तर प्रदेशनोएडा

नोएडा सेक्टर-63 पुलिस ने चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

नोएडा: थाना सेक्टर-63 पुलिस ने चोरी के मुकदमे में चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चार वर्षो से वांछित चल रहा था। अभियुक्त के ऊपर 25 हजार का इनाम भी रखा गया था। आरोपी की पहचान संजय उर्फ मामा पुत्र रामधारी निवासी ग्राम रोहाना, थाना खरखोदा से की गयी है। पुलिस ने अभियुक्त को बुधवार दिनाक 1 जनवरी को नोएडा सेक्टर-63 के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त चार वर्षो वांछित अपराधी था जो अपनी गिरफ्तारी के डर से लगातार फरार चल रहा था।अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 25 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।

 

Monika Singh

Tags

Related Articles

Back to top button
Close