Uncategorizedउत्तर प्रदेशनोएडाब्रेकिंग न्यूज़

Noida : लुटेरी दुल्हन नहीं जनाब दूल्हा लुटेरा है! शादी के बाद पति ने जूलरी लूटी और हो गया फरार

अक्सर आपने लुटेरी दुल्हन की चर्चाएं काफी सुनी और पढ़ी होगी। शादी करने के बाद दुल्हन अपने ससुराल से नगदी, जूलरी व अन्य कीमती सामान चुराकर फरार हो गई या फिर नशीला पदार्थ सुंघाकर फरार हो गई। लेकिन यहां मामला उलट है। एक पति पर लव मैरिज करने के बाद पत्नी के गहने लेकर फरार होने का आरोप लगा है

मामाला थाना सेक्टर 113 का हैं। पीड़िता सुनैना कश्यप ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तराखंड देहरादून की रहने वाली है। तीन महीने पहले उसकी शादी नोएडा के सेक्टर-75 में रहने वाले शुभम चौहान से लव मैरिज हुई थी। दोनों करीब एक माह तक साथ रहे। करीब एक माह बाद शुभम नोएडा आ गया। आरोप है कि सुनैना की जूलरी लेकर नोएडा आया था। पीड़िता आए दिन उसे कॉल करती है तो वह जवाब तक नहीं देता है। साथ ही फोन बंद कर लेता है।

वहीं, पीड़िता का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग भी उसके साथ बदतमीजी करते है। सुनैना की शिकायत के आधार पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने पति शुभम व अन्य के खिलाफ 406 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सेक्टर-113 थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर जांच की जा रही है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close