उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

Noida : सपा का कुछ यूं बढ़ रहा जनाधार, प्रचार में झोंक रहे ताकत

नोएडा : गौतमबुद्ध नगर संसदीय सीट पर दूसरे चरण में होने वाले चुनाव में जीत को लेकर सभी पार्ट्रियां पूरी ताकत झोंक रही है। सभी पार्ट्रियां जन-जन तक पहुंचने का पूरा प्रयास कर रही है। सभी ने अपनी अलग-अलग रणनीति बना रखी है। इसी बीच एक बार फिर से साइकिल की रफ्तार में तेजी दिखाई दे रही है। पार्टी को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। पार्टी नेताओं से लेकर कार्यकर्ता तक ने भी चुनाव प्रचार में अपनी जान लगा दी है।

पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की तय जनसभा को लेकर भी सपा कार्यकर्ता और नेता जोश में भरे हुए है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे है, सपा को हर वर्ग का समर्थन मिलता जा रहा है। गुर्जर समाज की नाराजगी भी खत्म ही नजर आ रही है। बता दें कि टिकट बंटवारे के दौरान गुर्जर समाज के नेता दो धड़ों में बंट गए थे। महेंद्र नागर को कांग्रेसी होने की बात कही थी। महेंद्र नागर ने दो साल पहले ही कांग्रेस छोड़कर सपा का दामन थामा था।

टिकट के दौरान अपनों में दिखाई दी थी खटास, अब एकजूट
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर टिकट को लेकर खींचातानी भी दिखाई दी थी। यहीं वजह है कि तीन बार पार्टी को प्रत्याशी को बदलना पड़ा था। सपा प्रमुख ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर सबसे पहले डॉ. महेंद्र नागर पर अपना दांव खेला था, लेकिन कुछ ही दिन बाद टिकट बदल दिया गया। उनका टिकट काटकर राहुल अवाना को दे दिया। उस दौरान पार्टी कार्यकर्ता और नेताओं ने महेंद्र नागर को कांग्रेसी और गुर्जर समाज में कम पकड़ वाला नेता बताया। दो धड़ों में बंटे सपाईयों ने टिकट को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। बाद में अखिलेश यादव ने लखनउ में मीटिंग बुलाकर दोबारा डॉ. महेंद्र नागर को अपना प्रत्याशी बना दिया।

अखिलेश यादव का यह जिले में आने का प्लान
सपा प्रमुख अखिलेश यादव 19 अप्रैल को सिकंदराबाद में प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नागर के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव लखनउ के अमौसी एयरपोर्ट से गाजियाबाद के लिए 12.30 बजे उड़ान भरेंगे। वह 1.30 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जनसभा स्थल वह करीब दो बजे पहुंचेंगे। उसी दिन तीन बजे वह हिडन एयरपोर्ट के निकल जाएंगे।

Virendra Sharma

Tags

Related Articles

Back to top button
Close