उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडाराजनीति

Noida: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा नेताओं में कम हो रही दूरी! अभी मनमुटाव

गौतमबुद्ध नगर भाजपा पिछले कुछ सालों में दो धड़ों में बंटी नजर आई थीं। जैसे—जैसे 2024 लोकसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे है, तो तस्वीर भी थोड़ी बदल रही है। मौजूदगी थी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की। योगी आदित्यनाथ रविवार को गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए थे। योगी आदित्यनाथ से जिले के नेताओं ने मुलाकात की और उनसे जिले की समस्याओं पर चर्चा की। बाद में फोटो सेशन हुआ तो नेताओं ने मनमुटाव के फैसले को दूर करने का प्रयास किया गया। सभी ने उनके साथ खड़े होकर फोटो खिचवाएं।

सांसद डॉ. महेश शर्मा और जेवर से विधायक ठाकुर धीरेंद्र को एक दूसरा का करीबी माना जाता था, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आई थी। अब लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है। इसकी बानगी खुद जेवर में देखने को मिली थी। जेवर के भवोकरा गांव में सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक धीरेंद्र सिंह एक प्रोग्राम में पहुंचे थे। दरअसल, भंडारे का कार्यक्रम भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रेमवीर चौधरी के यहां था। दोनों ही नेता उनके यहां भंडारे में पहुंचे थे। तभी वहां गाड़ी पहुंची तो एक खिड़की से सांसद निकले तो दूसरे से विधायक। इस तरह उनका भंडारे कार्यक्रम में पहुंचना लोगों को अंचभित करने वाला लगा। उसी गाडी से क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया भी पहुंचे। कार्यक्रम में उन्होंने एक होने की बात भी वहां मौजूद लोगों और कार्यक्रर्ताओं से की।

कासना में जन आर्शिवाद यात्रा में दिखाई दी थी गुटबाजी
2021 में ग्रेटर नोएडा में भाजपा की जन आर्शिवाद यात्रा पहुंची थी। इस बीच भाजपा के दो गुटों में खटास दिखाई दी। दरअसल, जन आर्शिवाद यात्रा का जिले के कासना गांव में स्वागत समारोह किया जा रहा था। जहां महेश शर्मा और ठाकुर धीरेंद्र सिंह भी पहुंचे। मंच से एक तरफ जहां सांसद महेश शर्मा जिंदाबाद के नारे लगाए गए, तभी विधायक धीरेंद्र सिंह जिंदाबाद के नारे भी मंच से लगने लगे। इस दौरान सांसद और विधायक गुट में खटास साफ दिखाई दी। जिसके बाद सांसद मंच से उतरकर चुपचाप वहां से निकल गए।

एकदूसरे के माने जाते हैं करीबी
सांसद महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर और विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी को एक गुट माना जाता है, जबकि दूसरा राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर और धीरेंद्र के अच्छे रिश्ते माने जाते है। यहां तक की क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया और गजेंद्र मावी को भी उनका ही करीबी माना जाता है। सीएम के साथ जीबीयू में फोटो सेशन में सभी ने अपने—अपने नेताओं के साथ ही फोटो खिचाएं।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close