×
Uncategorized

Noida: पैसों के लालच में गरीबों को फंसाकर धर्म परिवर्तन गिरोह के बड़े थे मंसूबे, कोचिंग से मासूम को भी किया जा रहा टारगेट!

आंशका जताई जा रही है कि बचपन से ही धर्म परिवर्तन की साजिश तो नहीं रची जा रही थी। पुलिस अभी इस गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सेक्टर—36 में पकड़े गए गिरोह के बड़े मंसूबे का खुलासा हो रहा है। गरीबों को पैसों के लालच में फंसाकर धर्म परिवर्तन की साजिश रची जा रही थी। बीटा—2 कोतवाली पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। प्रार्थना सभा के अलावा ग्रेटर नोएडा के सेक्टर—36 स्थित मकान में कोचिंग सेंटर चलने की बात भी सामने आ रही है। आंशका जताई जा रही है कि टयूशन के जरिए उन्हें ईसाई धर्म की शिक्षा की दी जा रही थी।

आंशका जताई जा रही है कि बचपन से ही धर्म परिवर्तन की साजिश तो नहीं रची जा रही थी। पुलिस अभी इस गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। अभी मकान मालिक भी फरार बताया जा रहा है, जोकि ईसाई धर्म से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि छात्रों को पढ़ाने वाली शिक्षिका को हर माह वेतन तक दिया जाता था। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है। दरअसल, पुलिस ने टैक्सी चालक सुरेश और ऐच्छर निवासी चंद्रकरण को गिरफ्तार किया था। मकान में प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाता था।मौके पर पुलिस को करीब 60 से 70 महिलाएं और पुरुष मिली थी।

अभी पुलिस मकान मालिक की भी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि जिस मकान में प्रार्थना सभा और कोचिंग चलाई जा रही थी, उसका मालिक भी ईसाई धर्म से जुड़ा है। बताया गया है कि वहां कोचिंग सेंटर भी चलाया जा रहा था। सेक्टर निवासियों ने बताया कि टब में उल्टी करवाई जाती थी। जिसके बाद कहा जाता था कि आपका धर्म परिवर्तन हो गया है। सीसीटीवी और मोबाइल से धर्म परिवर्तन से अहम साक्ष्य मिल सकते है। प्रार्थना सभा और धर्मांतरण के दौरान लाइव रिकॉर्डिंग की जाती थी। उसके बाद वह किसी को भेजी जाती थी।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close