×
Uncategorized

Noida: नए साल के जश्न में जमकर छलके जाम तो व्हील चेयर बनी सहारा, चौकी ले जाती भी दिखी पुलिस

कई लोगों ने निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने के बजाय कासना-सूरजपुर मेन रोड पर ही अपने वाहन खड़े कर दिए, जिससे शाम के समय भारी वाहनों का निकलना बेहद मुश्किल हो गया।

नए साल के अवसर पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में विभिन्न मॉल और प्रमुख बाजारों के बाहर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नए साल के जश्न के दौरान मॉलों और बाजारों के बाहर लगे भारी ट्रैफिक जाम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। विशेष रूप से ग्रेटर नोएडा वेस्ट मॉल मार्केट, सेक्टर बीटा-2 स्थित मॉल, ग्रैंड वेनिस मॉल, जगत फार्म मार्केट, नोएडा जीआईपी, गौड़ सिटी, गॉर्डन गेलेरिया आदि जगह भारी भीड़ देखने को मिली।

कई लोगों ने निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने के बजाय कासना-सूरजपुर मेन रोड पर ही अपने वाहन खड़े कर दिए, जिससे शाम के समय भारी वाहनों का निकलना बेहद मुश्किल हो गया। साइट-4 स्थित ग्रैंड वेनिस मॉल के पास भी इसी तरह के हालात देखने को मिले। स्थानीय निवासी मुकुल गोयल का कहना है कि कुछ लोग पार्किंग शुल्क बचाने या जल्दबाजी के चलते सड़कों पर ही वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे मैन रोड तक देर रात तक ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रही।

नोएडा के गार्डन गलेरिया मॉल में जश्न के दौरान शराब पीकर हुड़दंग करने वाले लोगों पर पुलिस ने एक्शन लिया। गार्डन गलेरिया मॉल के पब और बार में जमकर लोगों ने शराब के जाम छलकाए। नशे में धुत हुए युवकों को पुलिस कड़कर चौकी ले जाती नजर आई। कुछ युवक इतने नशे में थे उनको चौकी तक लाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। कई बार युवक सड़क पर गिरे और उनको उठाया गया। शराब के नशे में धुत लोगों को व्हील चेयर से गेट और उनकी कार तक छोड़ा गया।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close