उत्तर प्रदेशनोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

Noida : खेलती—खेलती छत से गिरी तीन साल की बच्ची, अस्पताल में मौत

नोएडा के थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के निठारी गांव में तीन साल की बच्ची की छत से गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद घर में मातम पसर गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बच्ची की पहचान लक्ष्मी सरकार के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार, गोपाल सरकार पुत्र सतीश सरकार निठारी गांव में विनोद के मकान में किराए पर रह रहे हैं। इनकी बेटी अचानक छत से गिर गई थी। वह तीसरी मंजिल पर खेल रही थी। तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। आनन—फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

गंभीर रुप से घायल हुई लक्ष्मी सरकार को उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी प्रथम रजनीश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन साल की बच्ची खेलते समय छत से गिर गई थी। तत्काल इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई करके पोस्टमार्टम कराया गया है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close