×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

कॉंग्रेस की नोएडा इकाई ने राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना दिवस कार्यक्रम का किया आयोजन, दी श्रद्धांजलि

नोएडा : गौतमबुद्धनगर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जावेद खान एवं उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस पश्चिम प्रदेश महासचिव शाहबुद्दीन के नेतृत्व में सेक्टर 8, 9, 10 तिराहे पर आज स्व. राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर सद्भावना दिवस के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुष्प अर्पित कर एवं गोष्ठी के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जावेद खान ने कहा कि स्व. राजीव गांधी जी भारत के ऐसे दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने युवाओं को तकनीकी और विकास की नई उड़ान दी। उनका विजन और साहस आज भी हमारे देश के लिए दीपस्तंभ है।

पश्चिम प्रदेश महासचिव शाहबुद्दीन ने कहा कि हम उन्हें उनके अदम्य साहस, दूरदर्शिता और देशभक्ति के लिए सशक्त श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनकी मेहनत ने भारत को आधुनिकता की ओर अग्रसरित किया और नए युग की नींव रखी।

महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा महासचिव दयाशंकर पांडे ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “उनकी स्मृतियाँ सदैव हमें प्रेरित करती रहेंगी कि कठिन परिस्थितियों में भी निष्ठा और जिद से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

पीसीसी सदस्य मोहम्मद चांद ने कहा कि “ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और हमें उनके आदर्शों पर चलने की शक्ति दे।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जावेद खान, प्रदेश महासचिव शाहबुद्दीन, महानगर महासचिव दयाशंकर पांडे, पीसीसी सदस्य मोहम्मद चांद, अनिल अवाना, महाराज जी, आर. एल. शर्मा, विनोद शाह, सूरज, अभिषेक कश्यप, सनी, फरजन, मनोज, विजय बाल्मीकि, भूटानी, बिन्नू पंडित, संतोष, गौरव, संजय, नीरज, परवेज़, सुमित जाटव, गुलशन, शाहरुख, प्रेम, रिशु, शमशाद, विवेक, राजेन्द्र सहित कई कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close