उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडानोएडाब्रेकिंग न्यूज़

Noida : मायके से लौटी पत्नी तो पति बैडरूम में मना रहा था रंगरेलिया, उसके बाद जो हुआ…

नोएडा : मायके से लौटी पत्नी ने बैंडरूम में अपने पति को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर आग बबूला हो गई। पति अपनी प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था। विरोध करने पर पति और उसकी प्रेमिका ने महिला को जान से मारने का प्रयास किया। पत्नी की तहरीर पर सेक्टर-113 कोतवाली पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी की रहने वाली रितिका बदला हुआ नाम अपने मायके गई थी। वह 18 मार्च को वापस लौटी थी। उसने दूसरी चॉबी से फ्लैट का ताला खोला और ​अंदर चली गई। बैडरूम में गई तो उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहे थे। दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर रितिका ने इसका विरोध किया। आरोप है कि पति ने उसके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। वहीं, पीछे से आकर पति की प्रेमिका ने रितिका के हाथ पकड़ लिए। इस दौरान दोनों ने मिलकर उससे जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटी और मायकेवालों को पूरे मामले की जानकारी दी।

पीड़िता ने सेक्टर-113 कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी है। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पहले भी उसे जान से मारने का प्रयास कर चुके है। पहले भी उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। पुलिस का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close