×
गौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

Har Ghar Tiranga : स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे से जगमगाता दिखेगा नोएडा, तैयारियों में जुटे गौतमबुद्धनगर के डीएम

हर घर तिरंगे को लेकर डीएम ने नोएडा के शापिंग मॉल के अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

ग्रेटर नोएडा :  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी इस स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा देखना चाहते हैं। इसके लिए एक योजना बनाई गई है, साथ ही सभी जिले के अधिकारियों को भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने आदेश दिए गए हैं। इसी तर्ज पर नोएडा के डीएम ने भी इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रदेश में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी सुहास एलवाई भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। बुधवार को उपश्रमआयुक्त नोएडा धर्मेंद्र कुमार सिंह ने जनपद नोएडा के शापिंग मॉल के अधिकारियों और आईआईए संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आजादी के अमृत महोत्सव को हर्षोउल्लास के साथ मनाए जाने के लिए सभी को प्रेरित किया गया।

क्या है हर घर तिरंगा कार्यक्रम

आपको बता दें आजादी के अमृत महोत्सव में 20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। यूपी सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री इस बार इसे ऐतिहासिक बना सकते हैं,सच में ये नजारा देखने लायक होगा जब यूपी के हर घर में तिरंगा लहलाता दिखाई देगा।

Keshav Panchal

Tags

Related Articles

Back to top button
Close