×
Uncategorized

वोट चोर-गद्दी छोड़ रैली में नोएडा के कांग्रेसियों ने दिखाया दम, बोले-यह संघर्ष आज़ादी की दूसरी लड़ाई

भाजपा ने दावा किया कि कांग्रेस लोगों को गुमराह करने और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने एवं बदनाम करने की अपनी कोशिश में सफल नहीं होगी, क्योंकि पूरी दुनिया जानती है कि भारत का लोकतंत्र बहुत मजबूत है।

कांग्रेस की वोट चोर-गद्दी छोड़ महारैली में यूपी के नोएडा के कांग्रेसियों ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली पहुंचे। वहीं, भाजपा ने ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस की रैली को लेकर आरोप लगाया कि विपक्षी दल रैली के जरिए घुसपैठियों को मतदाता सूची से हटने से बचाने में लगी है।

भाजपा ने दावा किया कि कांग्रेस लोगों को गुमराह करने और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने एवं बदनाम करने की अपनी कोशिश में सफल नहीं होगी, क्योंकि पूरी दुनिया जानती है कि भारत का लोकतंत्र बहुत मजबूत है। अब इस रैली में हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने बताया कि सेक्टर—14ए पर पहले कांग्रेसी एकत्रित हुए और फिर दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे।

जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि यह संघर्ष आज़ादी की दूसरी लड़ाई के ही समान है। सभी कार्यकर्ता इसी संकल्प के साथ रैली में शामिल हुए है। संविधान सभी की ताकत और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि कांग्रेस का हर सिपाही अपने नेताओं के साथ पार्टी, देश और विचारधारा के स्थायित्व के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार है।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close