×
Uncategorizedउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

नोएडा का राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल चमकेगा फिर से, चार चरणों में हो रहा कायाकल्प

नोएडा : सेक्टर-95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के सौंदर्यीकरण का कार्य जोरों पर है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और कार्य को चार चरणों (फेज) में पूरा किया जाएगा।

2026 तक होगा देखभाल और रखरखाव, कंपनी का चयन हो चुका

पार्क की बागवानी और रखरखाव का जिम्मा एक कंपनी को सौंपा गया है, जो वर्ष 2026 तक पार्क की देखरेख करेगी। कंपनी घास से लेकर पौधों तक की नियमित देखभाल सुनिश्चित करेगी।

मुख्य गुंबद की मरम्मत लगभग पूरी

पहले फेज में प्रेरणा स्थल पर बने मुख्य गुंबद की मरम्मत का काम किया गया, जिसे उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम द्वारा कराया जा रहा है। इस पर करीब 3 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

मूर्तियों की मरम्मत और पॉलिशिंग पर 4 करोड़ का खर्च

दूसरे फेज में परिसर में लगी आदमकद मूर्तियों की पेंटिंग, पॉलिशिंग और मरम्मत का कार्य जारी है। इसके लिए 4 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं और करीब 60% काम पूरा भी हो चुका है।

बागवानी कार्य में लगाई जा रही प्रीमियम घास

तीसरे फेज में 3 करोड़ रुपये की लागत से उद्यानिक कार्य किए जा रहे हैं। इसमें सलेक्शन-1 ग्रेड की घास लगाई जा रही है, जो उच्च गुणवत्ता वाली मानी जाती है।

रोशनी से जगमग होगा प्रेरणा स्थल

चौथे फेज में लाइटिंग और फाउंटेन पर 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रस्तावित कार्यों में फसाड लाइटिंग, फाउंटेन लाइट और अन्य साज-सज्जा वाली रोशनी शामिल हैं, जिससे प्रेरणा स्थल रात में भी आकर्षक दिखेगा।

डोम स्ट्रक्चर की मरम्मत के लिए IIT रुड़की से मांगे सुझाव

गेट-1 और गेट-2 के बीच बने डोम में बीम में दरार की समस्या सामने आई है। इसको लेकर IIT रुड़की की टीम से तकनीकी सुझाव मांगे गए हैं। उनके निरीक्षण और रिपोर्ट के आधार पर रेट्रो फिटिंग की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

पार्क का भौगोलिक विवरण एक नजर में:

कुल क्षेत्रफल: 82.5 एकड़

ग्रीन एरिया: 61.2 एकड़

निर्माण क्षेत्र (कंस्ट्रक्शन एरिया): 21.3 एकड़

 

Divya Gupta

Related Articles

Back to top button
Close