मनोनयनः उमेश कुमार गुप्ता बने भाकियू (कृषक शक्ति) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
विभिन्न पदाधिकारियों की मौजूदगी में सौंपा गया नियुक्ति पत्र, उम्मीदों पर खरा उतरने का विश्वास दिलाया

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने नोएडा निवासी की सामाजिक कार्यों में सक्रियता, सांगठनिक क्षमता, संगठन के प्रति उनकी लगन व परिश्रम को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। यह जानकारी खुद अमन ठाकुर ने यहां नोएडा सेक्टर-37 स्थित संगठन के कार्यालय परमीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान दी। पार्टी पदाधिकारियों व अन्य लोगों की उपस्थिति में उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने उम्मीद जताई कि उमेश संगठन के उद्देश्यों व पद की गरिमा को बनाए रखेंगे। वे संगठन को मजबूती प्रदान करेगें। वही नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी उमेश कुमार गुप्ता ने संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताया और भरोसा दिलाया कि वह संगठन को मजबूती प्रदान करने और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अपना जी जान लगा देंगे।