×
Uncategorized

दिल्ली में अब ये वाहन नहीं कर सकेंगे प्रवेश, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने किए वाहनों के चालान

एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने कहा कि बीएस-3 और उससे कम मानक वाली गाड़ियों की संख्या करीब एक लाख 37 हजार है।

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए सीएक्यूएम के निर्देश पर बीएस-3 और उससे नीचे के सभी कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लागू कर दी गई है। अब करीब 1.37 लाख से अधिक वाहन अब दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। नोएडा परिवहन विभाग ने दिल्ली में इनके प्रवेश पर कड़ाई से नियम लागू कर दिए है।

एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने कहा कि बीएस-3 और उससे कम मानक वाली गाड़ियों की संख्या करीब एक लाख 37 हजार है। जिनपर पाबंदी लागू की गई है। रोक के चलते शनिवार को ट्रैफिक पुलिस और एआरटीओ विभाग की टीम ने वाहन चेकिंग की और 12 से अधिक वाहन के चालान किया है। विभाग की टीम ने दिल्ली-नोएडा बॉर्डर, खासकर डीएनडी, चिल्ला और कालिंदी कुंज मार्ग पर तैनात रही।

एआरटीओ प्रवर्तन डॉ.उदित नारायण पांडे ने बताया कि प्रदूषण जांच न होने पर एक—एक वाहन का दस—दस हजार रुपये का चालान किया गया है। उन्होंने बताया कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रवर्तन की टीमें लगातार वाहनों की जांच कर रही है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के फैसले के आधार पर ही गाड़ियों को दिल्ली में प्रवेश करने दिया जाएगा।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close