×
Uncategorized

Noida: खुदाई में मिले सोने और चांदी के आभूषण, एनआरआई को लगा दिया लाखों का चूना

प्रताप विहार निवासी मनीष कुमार दो दिसम्बर को दूध लेने के लिए बाजार जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एक युवक मिला और उसने खुदाई के दौरान पुराने सिक्के और सोने की चेन व अन्य आभूषण मिलने की बात कही

ग्रेटर नोएडा में एक एनआरआई को नकली सिक्के और सोने की चेन देकर पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बिसरख कोतवाली पुलिस टीम ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि दूध लेने जा रहे एनआरआई को लड़का रास्ते में मिला था। उसने एंटीक जूलरी और सिक्के मिट्टी की खुदाई के दौरान मिलने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठग लिए। इस गैंग में लड़का समेत एक महिला और पुरुष भी शामिल है।

प्रताप विहार निवासी मनीष कुमार दो दिसम्बर को दूध लेने के लिए बाजार जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एक युवक मिला और उसने खुदाई के दौरान पुराने सिक्के और सोने की चेन व अन्य आभूषण मिलने की बात कही। मौके पर युवक ने उन्हें दो चांदी के पुराने सिक्के भी दिखाए। जिसके लालच में वह आ गए और उनहें बताया कि उसके 70 से 80 और भी सिक्के है। वह मजदूर है और मिट्टी की खुदाई के दौरान उन्हें मिले है।

जिनकी कीमत 20 लाख रुपये बताई। काफी खींचतान के बाद पांच लाख में सौदा हो गया। पांच दिसम्बर को एकमूर्ति गोलचक्कर पर मनीष को बुलाया और उनसे पैसे ले लिए। लड़के के साथ उन्हें एक व्यक्ति और महिला भी मिली थी। पैसे लेकर आभूषण लेने के बाद जब उन्होंने वह चेक कराए तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close