×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर सपा नोएडा महानगर ने किया हवन और विशाल भंडारे का आयोजन

नोएडा: धरतीपुत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर सपा नोएडा महानगर ने एक भव्य हवन और भंडारे का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सेक्टर 41, नोएडा के शिव मंदिर के प्रांगण में वरिष्ठ सपा नेता बाबा जयवीर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत हवन पूजा से हुई, जिसमें समाजवादी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता सुनिश्चित की। हवन के पश्चात सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा, “नेताजी हमेशा किसान, नौजवान, मजदूर और पीड़ित वर्ग के साथ खड़े रहे। उनका जीवन समाजवाद और समानता की मिसाल है।” प्रदेश सचिव सुनील चौधरी और भरत प्रधान ने बताया कि नेताजी ने लोहिया और राज नारायण के सिद्धांतों का पालन करते हुए समाजवाद की अलख देश और प्रदेश में जगाई।

कार्यक्रम का संचालन महासचिव विकास यादव ने किया। इस अवसर पर प्रमुख उपस्थित नेताओं में विकास यादव, सुनील चौधरी, जयकरण चौधरी, भरत प्रधान, रेशपाल अवाना, सूबे यादव, मनोज चौहान, बबलू चौहान, नीरज शर्मा, संजय त्यागी, नीतिश बैसोया, मोहम्मद नौशाद, बाबा जयवीर, रविंदर यादव, रामवीर यादव, टीटू यादव, भीष्म यादव, मनोज गोयल, कवित गुर्जर, सुमित अम्बावत, महकार तंवर, अमित भाटी, हरपाल सिंह, मुकेश यादव, अमित बैसोया, सोनू त्यागी, महेश जाटव, सूरज राणा, अंकित यादव, गौरव सिंघल, अली शेर, नजाकत अली, नकुल चौहान, विपिन चौहान, शालिनी खारी, बिमला, रंजीत यादव, सुरेंदर कुमार, उदय सिंह, मोहित यादव, रोहित यादव, कमल गौतम, संजू यादव, वीर बहादुर, बिजेंद्र यादव, रंजीत पटेल, रंजन कुमार, गुलजार अल्वी मुख्य रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य नेताजी की विचारधारा और समाजवादी मूल्यों को आगे बढ़ाना था। समाजवादी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए सभी उपस्थित लोगों के साथ समाजवाद के सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प लिया।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Tags

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close