crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

जलवायु विहार हादसे मामले में एक गिरफ्तार, ठेकेदार भूमिगत

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन, पुलिस मार रही छापे, ठेकेदार भूमिगत  

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की सेक्टर 20 थाने की पुलिस ने मंगलवार की सुबह जलवायु विहार के पास नाली की मरम्मत के दौरान हुए हादसे के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिस कंपनी को मरम्मत के लिए ठेका मिला था उसका मालिक अर्जुन यादव और डायरेक्टर सुंदर यादव फिलहाल फरार है। पुलिस ने इस हादसे के मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एमडी प्रोजेक्ट कंपनी के मालिक अर्जुन यादव  डायरेक्टर सुंदर यादव और उसके कारिंदे गुल मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गुल मोहम्मद गिरफ्तार हो गया है जबकि अर्जुन यादव और सुंदर यादव भूमिगत हो गए हैं।

चार टीमों का गठन

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने इस हादसे को गंभीरता से लिया है। हादसे के लिए जिम्मेदार ठेका लेने वाली कंपनी को जिम्मेदार माना गया है। इसके कुछ अधिकारियों को नामजद किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के गठित चार टीमें उनके विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापे मार रही है। नाली की मरम्मत के लिए ठेकेदार के जिस कर्मचारी ने मजदूर उपलब्ध कराया था उसका नाम गुल मोहम्मद बताया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ठेका लेने वाले वाली कंपनी का अधिकारी भूमिगत  

नाली की मरम्मत का ठेका नोएडा विकास प्राधिकरण ने एमडी प्रोजेक्ट नामक कंपनी को दिया था। इस कंपनी के डायरेक्टर सुंदर यादव को पुलिस तलाश कर रही है। फिलहाल वह भूमिगत हो गया है। पुलिस ने यह मामला नोएडा विकास प्राधिकरण की शिकायत के आधार पर दर्ज किया है।

गौरतलब है कि नोएडा के सेक्टर 21 स्थित जलवायु विहार में नाली की मरम्मत के दौरान पास चहारदीवारी भरभरा कर गिर गई थी। इसके नीचे 13 मजदूर दब गए थे। उन्हें विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इनमें से चार मजदूरों की मौत हो चुकी है। शेष नौ मजदूरों का अभी इलाज जारी है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close