उत्तर प्रदेशगाज़ियाबाद

एक महिला ऐसी भी, अपने ही पति से दो बार की शादी, 2018 में हुआ था तलाक, पति पर आई आफत तो तलाकशुदा का पसीजा दिल

एक महिला ऐसी भी, जिसने पति पर आफत आने पर दूसरी बार शादी कर ली और फिर से एक दूसरे के हो गए। दोनों के बीच 2018 में आपसी रजामंदी के बाद तलाक हो गया था। दोनों की पहली बार शादी 2012 में शादी हुई थी। अब दूसरी शादी 2023 में हुई हैं। बीते रविवार को फिर से आर्य समाज मंदिर में दोनों विवाह के बंधन में बंध गए।

 

पहली बार 2012 में हुई थी शादी


बता दें कि विनय जायसवाल मूलरुप से जौनपुर के रहने वाले है। यह फिलहाल गाजियाबाद के कौशाबी में रहते है। इन्होंने दिसंबर 2012 में बिहार की रहने वाली पूजा चौधरी से शादी की थी। अलग होने के बाद पूजा चौधरी अपनी मायके पटना चली गई।

 

कोर्ट में चला तलाक का केस

शादी के बाद से ही दोनों के बीच तकरार भी शुरू हो गई। शादी के 2018 में इतनी दूरियां दोनों के बीच बढ़ की नौबत तलाक तक पहुंच गई। दोनों ने तलाक के लिए गाजियाबाद परिवार न्यायालय में अर्जी दी। पांच साल की सुनवाई के बाद साल 2018 में सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद दोनों के बीच विधिवत तलाक हो गया था।

 

दिल में हुआ दर्द तो पति के करीब आई पूजा


विनय ने बताया कि 21 अगस्त 2023 को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। ओपन हार्ट सर्जरी हुई। पूजा को विनय के दिल में दर्द की जानकारी मिली तो वह खुद को रोक नहीं सकी और मायके पटना से गाजियाबाद लौट आई। अब दोनें 23 नवंबर को कविनगर स्थित आर्य समाज मंदिर में फिर से एक दूसरे को जयमाला पहनाई।

 

सोशल मीडिया पर लोग दोनों की कर रहे तारिफ


करीब पांच साल तक एक—दूसरे से अलग रहने वाले विनय जायसवाल और पूजा चौधरी की शादी को लोग सरहाना कर रहे हैं। विनय जायसवाल ने अपनी फेसबुक पर अपनी कहानी बयां की तो लोग भी कमेंट कर रहे हैं। साथ ही दोनें को बधाई दे रहे हैं।

 

फेसबुक यूजर अशोक कुमार ने लिखा


अनंत हार्दिक शुभकामनाएं प्रिय विनय, सच में मैं ये जानकर बहुत खुश हूं कि तुम्हारे जीवन में बहार वापस आई है। सच्चा प्यार कभी मरता नहीं हैं चाहे कितनी भी आंधी आ जाए। दिल को भा गई तुम्हारी प्रेम कहानी। ईश्वर तुम दोनो को अपार खुशियां दे, ऐसी दुआ करता हूं।

दूसरे यूजर बलवंत यादव ने लिखा बहुत बहुत बधाई। आप दोनों की समझदारी ने समाज को एक नया आईना दिखाया। इसके लिए सबसे ज्यादा बधाई की हकदार आपकी पत्नी हैं। क्योंकि अब तक मुझे यह इकलौता ऐसा सामाजिक संदेश पूर्ण समाचार मिला है। तलाक तो बहुतो ने लिया है। जहां संदेश बेहद डरावना व दुखदायी रहा है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close