×
crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

खुले गड्ढे ने ली जान, अब जेल गए जिम्मेदार: युवराज केस में दो और बिल्डर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा – ग्रेटर नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने लापरवाह निर्माण कार्य से जुड़े दो और बिल्डरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लॉट्स ग्रीन के बिल्डर रवि बंसल और सचिन कर्णवाल शामिल हैं।

इससे पहले इसी मामले में विश टाउन के बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने कुल पांच बिल्डरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिन पर निर्माण स्थल पर गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस स्थान पर युवराज की मौत हुई, वहां निर्माणाधीन साइट पर सुरक्षा के जरूरी इंतज़ाम नहीं थे। खुले और पानी से भरे गड्ढे को न तो घेरा गया था और न ही चेतावनी संकेत लगाए गए थे। इसी लापरवाही के चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ।

ग्रेटर नोएडा पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले सभी बिल्डरों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अन्य निर्माण स्थलों की भी जांच कर रही है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

युवराज की मौत के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में आक्रोश है, वहीं पुलिस की इस कार्रवाई को लापरवाह बिल्डरों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close